सत्यम् लाइव, 27 सितम्बर 2020, दिल्ली।। एक तरफ विकास हो रहा है दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदाऐं ने घेरा बना रखा है। चक्रवात और बाढ तो कुछ धमी ही है कि फिर से भूकम्प ने अपना काम प्रारम्भ कर दिया है। प्राप्त सूचना केे अनुसाार, आज हिमांचल प्रदेश के धर्मशाला से 27 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में, भूकंप भारतीय समयानुसार 3:56 मिनट शाम को रिकार्ड किया गया है ये जमीन के नीचेे मात्र 10 किलोमीटर की गहराई में आया। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर 12:02 बजे में आए इस भूकंप को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 दर्ज की गई। फिलहाल भूकंप से किसी भी नुकसान की जानकारी नहीं आई है। 11 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 रही थी। 24 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर जम्मू-कश्मीर में 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र गुलमर्ग से 281 किमी दूर उत्तर की ओर था। इससे पहले आपको ज्ञात है कि उत्तर भारत के तमाम इलाकों में बीते दिनों भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में बीते कुछ हफ्तों में भूकंप रिपोर्ट किए गए हैं। हालांकि इन सभी इलाकों में भूकंप के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था।
सुनील शुक्ल





















