सत्यम् लाइव, 4 दिसम्बर, 2020, दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने देश भर से दिल्ली की सीमाओं पर आए किसान भाईयों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने हेतू दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल को पत्र लिखा।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कड़कड़ाती ठंड में पूरे देश से हमारे अन्नदाता किसान भाई अपने अधिकारों को लेकर दिल्ली की सभी सीमाओं पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा संसद में बिना विपक्ष से विचार किए तीनों कृषि कानूनो को बिलों को वापस लेने की मांग कर रहे है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि मोदी सरकार किसानां की मांगों को मानने में टाल मटोल कर रही है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर मौजूद किसानों के लिए मूलभूत सुविधाऐं मुहैया कराने के लिए दिल्ली सरकार तत्काल अपने सम्बन्धित विभागों को दिशा निर्देश दे।
चौ0 अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री अरविन्द को लिख पत्र में किसानों के लिए दिल्ली सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं के इंतजाम सहित कोविड टेस्टिंग सेन्टर की भी सुविधा मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने किसानों के लिए दिल्ली सरकार की ओर से खाने की व्यवस्था किए जाने, पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था करने की भी मांग की। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मौजूद किसानों और उनके साथ आई महिलाओं के लिए जनसुविधाओं में बायो-टायलेट भी मुहैया कराई जानी चाहिए।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली की अरविन्द सरकार किसानों के हित में अपना पूरा समर्थन करने का दिखावा कर रही है और दूसरी ओर इतनी बड़ी तादात में मौजूद किसानों की जरुरत के लिए मूलभूत सुविधाऐं भी मुहैया नही करा रही है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार के काले कृषि कानूनो को अरविन्द सरकार भी दिल्ली में लागू करके अब किसानों के समर्थन का दिखावा करके दोहरी भूमिका निभा रही है। एक तरफ तो आम आदमी पार्टी किसानों के अधिकारों की बात करके सफेद झूठ बोल रही है और दूसरी किसानों के हितों के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा पास किसान विरोधी कानून को लागू करने के लिए 23 नवम्बर, 2020 को अधिसूचना जारी करके तीनों कानूनों को लागू करने की सीधी बात करती है।
भारतीय जनता पार्टी के वंसत कुंज से निगम पार्षद श्री मनोज मेहलावत को रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा शासित निगमों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण आज कोई भी निर्माण का कार्य बिना निगम पार्षदों को रिश्वत दिए नही बनाया जा सकता। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा निगम पार्षद मनोज मेहलावत ने वंसत कुंज किसी निवासी से निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी, जिसको सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ लिया। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि सीबीआई द्वारा निगम पार्षद मनोज मेहलावत को गिरफ्तार किए जाने के बाद भाजपा का भ्रष्टाचार का चेहरा दिल्लीवासियों के सामने उजागर हो गया है।
अजीत सिंह (संवाददाता)





















