• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Wednesday, October 21, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
राजनीति

दिल्ली वालों के ध्यान नहीं देने से धरने पर बैठे एमसीडी के तीनों मेयर और भाजपा वाले हताश हो गए हैं और उनका ध्यान खींचने के लिए घटिया स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं- सौरभ भारद्वाज

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
December 15, 2020
in राजनीति, विशेष
5.5k 55
A A
0
दिल्ली वालों के ध्यान नहीं देने से धरने पर बैठे एमसीडी के तीनों मेयर और भाजपा वाले हताश हो गए हैं और उनका ध्यान खींचने के लिए घटिया स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं- सौरभ भारद्वाज
Share on Whatsaap
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
Share on Telegram

सत्‍यम् लाइव, 15 दिसम्बर 2020, दिल्ली : आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री आवास पर धरना दे रहे भाजपा नेता हताश हो चुके हैं। अब भाजपा वाले कर्मचारी यूनियन को अपने साथ धरने पर बैठने की शर्त पर तीन महीने की रूकी सैलरी को देने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। दिल्ली वालों के ध्यान नहीं देने से धरने पर बैठे एमसीडी के तीनों मेयर और भाजपा वाले हताश हो गए हैं और उनका ध्यान खींचने के लिए घटिया स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं।

उन्होंने कहा कि नाॅर्थ एमसीडी में हुए 2500 करोड़ रुपए के घोटाले की होर्डिंग्स लगने से भाजपा घबरा गई है। एमसीडी के कर्मचारी उस होर्र्डिंग्स को फाड़ रहे हैं और पेड होर्डिंग्स लगाने वालों को नोटिस दिया जा रहा है। भाजपा वाले इस गलतफहमी में है कि होर्डिंग्स फाड़ने से इनके घोटाले का दिल्ली वालों को पता नहीं चलेगा। आम आदमी पार्टी घर-घर जाकर भाजपा के घोटाले के बारे में बताएगी। 

दिल्ली वालों के ध्यान नहीं देने से धरने पर बैठे एमसीडी के तीनों मेयर और भाजपा वाले हताश हो गए हैं और उनका ध्यान खींचने के लिए घटिया स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं- सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में हुई प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी की नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा के तीनों मेयर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के घर के बाहर, ताज होटल के शाही पनीर और बटर नान खाते हुए अपना समय बिता रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को भाजपा के मेयरों के इस ढोंग से कतई फर्क नहीं पड़ता कि वह अपने घर में बैठे हैं या मुख्यमंत्री के घर के बाहर ड्रामा कर रहे हैं। क्योंकि भाजपा के इन मेयरों ने न तो पहले कभी काम किया है और न ही आज काम कर रहे हैं। इतना सब ड्रामा करने के बावजूद भी दिल्ली के लोग इनको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, तो भारतीय जनता पार्टी नीच स्तर की राजनीति पर उतर आई है।

यें ख़बरेंभी पढ़ें :-

Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- ‘ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकसान’

राष्ट्रपति कोविंद स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को करेंगे संबोधित

रेहड़ी-पटरी वालों ने किया धरना प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि कल भारतीय जनता पार्टी के एक बहुत बड़े नेता ने सफाई कर्मचारी संगठन के प्रधानों को अपने घर पर एक बैठक के लिए आमंत्रित किया। बैठक में उन तमाम पदाधिकारियों को धमकाया गया, उनसे कहा गया कि सफाई कर्मचारियों का वेतन तब तक नहीं दिया जाएगा, जब तक कि आप सब लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर के बाहर मेयरों के साथ धरने पर नहीं बैठोगे। दिल्ली हाईकोर्ट के सन 2016 के दो अलग-अलग आदेशों की प्रति मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते हुए सौरभ भारद्वाज ने बताया, कि भाजपा की यह नौटंकी कई सालों से इसी प्रकार चल रही है।

दिल्ली वालों के ध्यान नहीं देने से धरने पर बैठे एमसीडी के तीनों मेयर और भाजपा वाले हताश हो गए हैं और उनका ध्यान खींचने के लिए घटिया स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं- सौरभ भारद्वाज

जब कभी भी भाजपा को अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान हटाना होता है, तो इसी प्रकार से सफाई कर्मचारियों का वेतन रोक लिया जाता है और फिर उन्हें हड़ताल करने के लिए, दिल्ली की जनता को परेशान करने के लिए, गंदगी फैलाने के लिए और दिल्ली को पूरे देश में बदनाम करने के लिए विवश किया जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने आदेश में साफ तौर पर कहा है कि हर महीने की 10 तारीख को सफाई कर्मचारियों की पिछले महीने की बकाया तनख्वाह उनको दी जाएगी और साथ ही साथ हाईकोर्ट में बताया जाएगा कि सफाई कर्मचारियों का वेतन दे दिया गया है और यदि ऐसा नहीं किया गया तो नगर निगम के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवमानना करने का मुकदमा चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह हर महीने की लगभग 15 तारीख को दे दी जाती है। परंतु कोर्ट के आदेश के बावजूद भी इस बेशर्म और भ्रष्ट भाजपा ने सफाई कर्मचारियों का 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक का वेतन तथा 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक का वेतन और 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक यानी कि 3 महीने का वेतन सफाई कर्मचारियों को अब तक नहीं दिया गया है। पिछले 3 महीने से सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह रोक कर अब उन्हें भाजपा के द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा है कि यदि आप हमारे साथ मुख्यमंत्री के घर के बाहर धरना प्रदर्शन करोगे तो आपका वेतन दिया जाएगा अन्यथा नहीं दिया जाएगा। इतने घटिया स्तर की राजनीति पर आज भाजपा उतर आई है।

दिल्ली वालों के ध्यान नहीं देने से धरने पर बैठे एमसीडी के तीनों मेयर और भाजपा वाले हताश हो गए हैं और उनका ध्यान खींचने के लिए घटिया स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं- सौरभ भारद्वाज

भाजपा के भ्रष्टाचार से जुड़े एक अन्य महत्वपूर्ण बिंदु पर पत्रकारों के साथ जानकारी साझा करते हुए सौरभ भारद्वाज ने बताया कि जिन लोगों पर नगर निगम का करोड़ों रुपए बकाया है, भाजपा शासित नगर निगम उन लोगों से अपना बकाया वसूल नहीं कर रही है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम ने लगभग डेढ़ साल पहले ओमेक्स बिल्डर को गांधी मैदान की जमीन 300 करोड़ रुपए में बेची। ओमेक्स बिल्डर ने उस जमीन पर दुकानें बनाकर बेचना भी शुरू कर दिया है, परंतु भाजपा शासित नगर निगम ने अभी तक ओमेक्स बिल्डर से संपूर्ण राशि वसूल नहीं की है।

इसी प्रकार से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से भाजपा शासित नगर निगम को कई करोड़ रूपया किराया लेना है, वह भी अभी तक भाजपा शासित नगर निगम ने नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो जो करोड़ों रुपए का बकाया अलग-अलग लोगों पर और संस्थानों पर है, नगर निगम जानबूझ कर उसे वसूल नहीं कर रही है और दूसरी तरफ उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 2500 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया। यह सब एक साजिश के तहत किया गया है, ताकि उत्तरी दिल्ली नगर निगम में पैसों की कमी दिखाकर सफाई कर्मचारियों का वेतन रोका जा सके, और दिल्ली की जनता का ध्यान भाजपा शासित नगर निगम की विफलताओं से हटाया जा सके।

2500 करोड रुपए के घोटाले पर भाजपा की बौखलाहट की चर्चा करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब जब दिल्ली की जनता ने भाजपा वालों से नगर निगम में हुए इस 2500 करोड रुपए के घोटाले पर सवाल करना शुरू कर दिया है, जगह-जगह भाजपा के खिलाफ होर्डिंग लगना शुरू हो गए, तो जबरदस्ती भाजपा शासित नगर निगम के कर्मचारी हर जगह से उन होर्डिंग को उतार रहे हैं। इस संबंध में सौरभ भारद्वाज ने पत्रकारों के समक्ष कुछ चित्र और वीडियो साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत भी किए। यही नहीं जिस जिस वेंडर्स ने पेड़ होर्डिंग लगाए हैं|

नगर निगम की ओर से उनको धमकाने के लिए लीगल नोटिस भेजा जा रहा है, उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बात का जवाब दे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ आप पूरी दिल्ली में आधारहीन मांग को लेकर पोस्टर और होर्डिंग लगाते हैं, तो वह आपके लिए कानूनी है। परंतु यदि दिल्ली की जनता भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम में हुए 2500 करोड रुपए के घोटाले पर आपसे जवाब मांगती है, तो आप उनको कानूनी कार्यवाही करने की धमकी देते हो। 

ये भी पढ़े: गर्लफ्रेंड के फ्लैट से नीचे कूदे बीजेपी नेता…

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं भाजपा वालों को चेतावनी देना चाहता हूं कि पिछली बार आपने अपने पुराने सभी निगम पार्षदों के टिकट काटकर और दिल्ली की जनता से माफी मांग कर, नए चेहरों को चुनाव में उतारकर दिल्ली की जनता को एक बार बेवकूफ बना लिया। परंतु आपके नए चेहरों ने पुराने वालों के भ्रष्टाचार को भी आज इतना पीछे छोड़ दिया है कि दिल्ली की जनता अब भाजपा को नगर निगम से बाहर निकाल फेंकने का मन बना चुकी है।

यदि दिल्ली में लगे इन पोस्टर और होर्डिंग को फाड़ कर आपको लगता है, कि आपके 2500 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार की सच्चाई दिल्ली की जनता तक नहीं पहुंचेगी, तो मैं आपको बता देना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता घर घर जाकर भाजपा के इस भ्रष्टाचार के बारे में दिल्ली की जनता को बताएगा।

Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोहताश नगर के 8 जरूरतमंद मरीजों को दी आर्थिक सहायता
दिल्ली

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोहताश नगर के 8 जरूरतमंद मरीजों को दी आर्थिक सहायता

October 17, 2026
5.9k
मिशन शक्ति अभियान: बालिका सशक्तीकरण, प्रशासनिक जागरूकता और आत्मरक्षा की दिशा में सार्थक पहल
एन.सी.आर

मिशन शक्ति अभियान: बालिका सशक्तीकरण, प्रशासनिक जागरूकता और आत्मरक्षा की दिशा में सार्थक पहल

October 17, 2026
5.9k
मिशन शक्ति अभियान: वित्तीय साक्षरता और स्वास्थ्य जागरूकता से बालिका सशक्तीकरण की पहल
एन.सी.आर

मिशन शक्ति अभियान: वित्तीय साक्षरता और स्वास्थ्य जागरूकता से बालिका सशक्तीकरण की पहल

October 16, 2026
5.9k
सलवान पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र, 150 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
दिल्ली

सलवान पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र, 150 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

October 8, 2026
5.9k
सीबीडी ग्राउंड में भव्य रामलीला की तैयारी पूरी, 10 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था
दिल्ली

सीबीडी ग्राउंड में भव्य रामलीला की तैयारी पूरी, 10 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था

October 8, 2026
5.9k
मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आनंद विहार में सेवा कार्यक्रम
दिल्ली

मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आनंद विहार में सेवा कार्यक्रम

October 3, 2026
6k
अधिवक्ता रेखा सिंह बिहार कांग्रेस के मीडिया पैनल के लिए शॉर्टलिस्ट
राजनीति

अधिवक्ता रेखा सिंह बिहार कांग्रेस के मीडिया पैनल के लिए शॉर्टलिस्ट

October 2, 2026
5.9k
केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की मुलाकात, 2027 यूपी चुनाव और संगठन पर चर्चा
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की मुलाकात, 2027 यूपी चुनाव और संगठन पर चर्चा

September 25, 2026
5.9k
भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित, ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर बनी रणनीति
दिल्ली

भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित, ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर बनी रणनीति

September 24, 2026
5.9k
केशव प्रसाद मौर्य ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, सिराथू में RUB और फूलपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का रखा प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, सिराथू में RUB और फूलपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का रखा प्रस्ताव

September 21, 2026
5.9k
Punjab Election 2027: AAP आज लुधियाना से शुरू करेगी चुनावी अभियान, 2.68 लाख कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे
भारत

Punjab Election 2027: AAP आज लुधियाना से शुरू करेगी चुनावी अभियान, 2.68 लाख कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे

September 19, 2026
5.9k
पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम हटने पर विवाद, सांसद ने लगाए गंभीर आरोप
भारत

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम हटने पर विवाद, सांसद ने लगाए गंभीर आरोप

September 3, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

October 6, 2026
योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व .....

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021
UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

February 3, 2026
सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 34, 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 34, 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026

October 21, 2026
ब्रह्मपुरी पुलिया से जीरो पुस्ता रोड तक ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 112 चालान काटे

ब्रह्मपुरी पुलिया से जीरो पुस्ता रोड तक ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 112 चालान काटे

October 19, 2026
ओंकारेश्वर में दो दिवसीय बंद का असर, फूल-प्रसाद तक नहीं मिले; श्रद्धालु परेशान

ओंकारेश्वर में दो दिवसीय बंद का असर, फूल-प्रसाद तक नहीं मिले; श्रद्धालु परेशान

October 19, 2026
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोहताश नगर के 8 जरूरतमंद मरीजों को दी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोहताश नगर के 8 जरूरतमंद मरीजों को दी आर्थिक सहायता

October 17, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
Currently Playing

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

वीडियो
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10896 shares
    Share
    4358
    Tweet 2724
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7179 shares
    Share
    2872
    Tweet 1795
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5708 shares
    Share
    2283
    Tweet 1427
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5694 shares
    Share
    2278
    Tweet 1424
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5497 shares
    Share
    2199
    Tweet 1374
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 34, 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 34, 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026

October 21, 2026
ब्रह्मपुरी पुलिया से जीरो पुस्ता रोड तक ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 112 चालान काटे

ब्रह्मपुरी पुलिया से जीरो पुस्ता रोड तक ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 112 चालान काटे

October 19, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • E-Newspaper

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.