सत्यम् लाइव, 1 मई 2021, दिल्ली।। आज ट्वीट करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मेरा प्रयास है कि अगले तीन माह के अन्दर पूरी दिल्ली वासियों को वैक्सीन लगा दी जाये। उन्होंने कहा कि अभी तक मेरे पास वैक्सीन नहीं पहुॅची है उम्मीद है कि कल या परसों तक आ जायेगी।
सभी दिल्ली वासियों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सब लोग भीड मत लगाइयेगा, जिसका रजिस्ट्रेशन के अनुसार नम्बर आये वहीं आइयेगा जिससे सोशल डिस्टेेशिंग का पालन होता रहे और ये बीमारी फैलने न पाये।
दिल्ली में दो कम्पनियॉ वैक्सीन की सप्लाई करने जा रही है दोनों ही कम्पनियों से 67 लाख वैक्सीन का डोज देने का निवेदन किया है और उम्मीद है कि जल्द ही सप्लाई आ जायेगी। इसकी जो भी पेमेन्ट होगी दिल्ली सरकार स्वयं करेगी। लोगों को वैक्सीन फ्री में दी जायेगी।
उन्होंने कि ऐसा नहीं होता कि जिसको वैक्सीन लग जाती है उसे कोरोना नहीं होता है परन्तु वो भयंकर नहीं होने पाता है अर्थात् वैक्सीन सुरक्षा कवच का काम करती है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है तो आप सभी से अनुरोध है अपने रिस्तेदारों सहित सभी वैक्सीन लगवायें।
सुनील शुक्ल





















