सत्यम् लाइव संवाददाता, 26 जून 2021, दिल्ली : थाना मुखर्जी नगर के अंतर्गत एक शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ा और 21 मामले सुलझाने का दावा किया है। इलाके में चोरी ,झपट मारी आदि कि वारदात पर लगाम लगाने के लिए थानाध्यक्ष करण सिंह राणा ने अपने इलाके में पुलिस पिकेट को बढ़ाने का निर्देश दिया तथा ज्यादा से ज्यादा पुलिसकर्मी पुलिस पिकेट पर नियुक्त किए ।
इसी कड़ी में बत्रा सिनेमा के समीप पुलिस पिकेट पर मुस्तैद हवलदार जयप्रकाश , सिपाही संतोष व सिपाही प्रवेश वाहनों की जांच कर रहे थे । शाम लगभग 6:30 बजे उन्हें बत्रा बांध की तरफ से माल ढोने वाला रिक्शा आता दिखाई दिया हवलदार जयप्रकाश ने आगे बढ़कर उसे रुकने का इशारा किया । वह पुलीस को देखकर उलटी दिशा में रिक्शा लेकर भागने लगा । इस पर हवलदार जयप्रकाश और दोनों सिपाहियों ने भाग कर रिक्शे को रोका । रिक्शे कि तलाशी लेने पर उस रिक्शा में 7 बैटरी मिली । पूछताछ में सामने आया कि बैटरी चोरी की थी और रिक्शा भी चोरी का था । उसने अपना नाम आलम उम्र 22 वर्ष बतलाया। आलम जहांगीरपुरी सी ब्लॉक का रहने वाला है । पुलीस ने उसे गिरफ्तार करके लगभग 21 मामले चोरी के सुलझाने का दावा किया है । अब पुलिस टीम यह जांच कर रही है की आलम चोरी करके सामान किसे बेचता था ।





















