सत्यम् लाइव, 20 अगस्त, 2021, उत्तर प्रदेश।। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रशासनिक शाखा गाजियाबाद में अध्यक्ष एवं मंत्री के चयन हेतु 2 अगस्त 2021 के सभा आमंत्रित की गयी। जिसमें श्रीमान् गिरीश चन्द्र मिश्र महामंत्री, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद लखनऊ तथा पर्यवेक्षक श्री देवेन्द्र कुमार एवं श्री जोगेन्द्र सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय गाजियाबाद उपस्थिति रहे। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं गाजियाबद द्वारा निर्धारित नियम एवं नीतियों के तहत् पर, इस सभा में सर्वसम्मति से तथा निर्विरोध रूप से शाखा का अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार को तथा श्री यशपाल सिंह को मंत्री नियुक्त किया गया।
संवददाता: राहुल कुमार





















