सत्यम् लाइव, 25 अगस्त 2021, दिल्ली।। कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग की शुरूवात हो चुकी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर संपत्ति बेचने का आरोप लगाया तो दूसरी तरफ केंद्रीय स्मृति ईरानी ने कहा ‘‘यूपीए सरकार ने 70 वर्षों में क्या बनाया था?’’ दरअसल राहुल गाँधी ने नीजिकरण होती रेलवे सहित सारी व्यवस्था पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लिये कहा कि यदि ऐसे ही सब कुछ बिकता रहा तो अवश्य ही बेरोजगारी बढ़ेगी और सरकारी संस्थाओं पर नीजिकरण क थप्पा लग चुका होगा। इस थप्पे से बेरोजगारी के साथ रेलवे सहित सभी संस्थाओं पर बढ़ती हुई महँगाई, से गरीब आदमी कैसे जीवन निर्वाह करेगा। क्योंकि रेलवे इतना सस्ता होने के कारण एक स्थल से दूसरे स्थान पर आदमी इसी रेलवे का प्रयोग करता है और ये सत्य भी है। मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था को गलत तरीके से संभालने का आरोप लगाया सिर्फ कल राहुल गाँधी ने ही लगाया बल्कि दबी जबान में और अपने शब्दों में अब हर व्यक्ति ये बात कह रहा है।
मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था को गलत तरीके से संभालने का आरोप लगाया सिर्फ कल राहुल गाँधी ने ही लगाया बल्कि दबी जबान में और अपने शब्दों में अब हर व्यक्ति ये बात कह रहा है। साथ ही सार्वजनिक उद्यमों को बेचने पर लगभग हर व्यक्ति सरकार की बुराई कर रहा है। पूरी बाजार पर काम न होने के कारण और विदेशी कम्पनियों पर बुलाकर सब कुछ उनको सौपने पर जनता प्रसन्न नहीं है। राहुल गाँधी जी के साथ सत्य हैं परन्तु शायद वो ये भूल गये हैं कि यूपीए शासन काल में, जो निर्माण किया था उसमें ये शर्ते भी शमिल थीं जो बीजेपी कर रही है। ये श्रेय अब वो ले रही है परन्तु नीजिकरण की राह पर भारत की सरकारें आज से नहीं चलना प्रारम्भ हुई। 2014 से पहले कांग्रेस भी यही कार्य कर रही थी जिसके कारण उसका विरोध स्वयं बीजेपी कर रही थी। गैस सिलेण्डर, पेट्रोल, डीजल के साथ अन्य वस्तुओं के दाम उन्हीं के काल से बढना प्रारम्भ हुऐ थे जो आज तक बढ़ते चले जा रहे हैं।
स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए कहा कि आजादी के 70 साल बाद अमेठी में जिले में अस्पताल या मेडिकल कॉलेज बनाने में विफल रहने वाला गांधी परिवार प्रधानमंत्री मोदी को राह बता रहा है। आगे कहा कि किसके नेतृत्व में देश का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है? इसके बाद के सारे प्रश्न स्मृति ईरानी ने महामारी और लॉकडाउन से लेकर पूछें, जिनका नीजिकरण से कोई लेना देना नहीं है। ये अवश्य बताया कि सरकार पहले ही सूचित कर चुकी है कि मुद्रीकृत होने वाली हर संपत्ति का स्वामित्व भारत के पास रहेगा। साथ ही नीजिकरण से 6 लाख करोड़ रुपये जोड़े जाएंगे।
आज अगर राहुल गाँधी जी इनका विरोध कर रहे हैं तो 2014 से पहले यही स्मृति ईरानी जी सिलेण्डर साथ लेकर घूम रही थीं ये बात स्मृति जी ने भी अब विसार दी है ऐसा नहीं है स्मृति जी ने कांग्रेस ने हवाई अड्डों, एक्सप्रेस वे, रेलवे के नीजिकरण की याद कांग्रेस शासन काल में कराया था वो याद दिलाया। परन्तु दोनों की पार्टियॉ ये भूल चुकी हैं कि महॅगाई और नीजिकरण का ही दर्द जनता था जो कांग्रेस आज किनारे बैठी है। और ये नीजिकरण पर व्यापारिक दृष्टिकोण 1995 से लागू होकर 2005 से पूर्ण होने का कार्य सरकारें करती चली आ रही हैं। दोषी तो सारी ही पार्टियॉ है परन्तु अपनी पीठ थपथपाते हुए दूसरे की कमी बताना ये कलयुगी होने की निशानी है।
सुनील शुक्ल





















