योगेश कुमार सोनी (पूर्वी दिल्ली): देश की जानी-मानी संस्था सेवा एक अनोखा परिवार ने रक्तदान शिविर लगाया जिसमें 245 लोगों ने रक्तदान दिया। संस्था यह रक्त भारतीय सेना के लिए एकत्रित करती है। संस्था के मुख्य संरक्षणकर्ता संदीप शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था देश के उन वीरों के लिए रक्त एकत्रित करती है जो अपने लिए अपनी जान हंसते हुए न्यौछावर कर देते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, डीडीसीए डॉयरेक्टर प्रवेश शर्मा, निगम पार्षद चंदर प्रकाश, शिवानी पांचाल व रितेश सूजी, डॉ.बसंत गोयल, परमानंद शर्मा, एनएफएल सीवीओ अमित शर्मा, पूर्व महापौर दिव्य जायसवाल, नवीन शाहदरा जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद, बॉक्सिंग चैंपियन अहाना शर्मा, पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी, अभिमन्यु गुलाटी व हनुमान चालीसा परिवार के अलावा समाजसेवी कपिल सोनी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
अपने शब्दों की कारीगरी के लिए पहचाने वाले मंच संचालक अतुल मुद्गल ने मंच को संचालित किया।
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy. I Agree