• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print & Digital Media Consultancy
Tuesday, October 6, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
मध्य प्रदेश

MP TET 2026: डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, 12 अक्टूबर से होगी पात्रता परीक्षा; 21 अगस्त से आवेदन

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
August 18, 2026
in मध्य प्रदेश
5.5k 111
A A
0
Share on Whatsaap
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
Share on Telegram

भोपाल

मध्यप्रदेश में TET 2026 परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होना होगा। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने परीक्षा को लेकर रूल बुक जारी कर दी है।रूल बुक के मुताबिक MP TET परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार 4 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

यें भीपढ़ें :-

21 साल से नया मास्टर प्लान नहीं, अब व्यापारियों ने मांगा समाधान: ‘मिक्स्ड लैंड यूज लागू करें या गुजरात की तर्ज पर नियमितीकरण कानून लाएं’

मंडला में उफनी नर्मदा: छोटा रपटा पुल डूबा, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर

भोपाल में रिटायर्ड माइनिंग अधिकारी पर जानलेवा हमला, केयरटेकर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश

21 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
TET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 से शुरू होकर 4 सितंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।आवेदन के बाद उसमें सुधार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी 21 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।ESB की ओर से जारी रूल बुक में परीक्षा की तारीख, आवेदन प्रक्रिया, फीस, परीक्षा पैटर्न और पात्रता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

सभी वर्गों के लिए 1 हजार रुपये परीक्षा फीस
MP TET 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। यह फीस सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए रखी गई है।

शिक्षक संगठन कर रहे फीस का विरोध
TET की 1,000 रुपये फीस को लेकर शिक्षक संगठनों ने विरोध जताया है। सरकारी शिक्षक संगठनों का कहना है कि जो शिक्षक पहले से वर्षों से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं, उनसे शिक्षक पात्रता परीक्षा के नाम पर शुल्क लेना उचित नहीं है।संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष  ने परीक्षा शुल्क और आवेदन शुल्क माफ करने की मांग की है। इसके अलावा शिक्षक संगठनों ने ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन परीक्षा कराने और परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षकों को विशेष अध्ययन अवकाश देने की मांग भी उठाई है।

TET में होंगे 150 सवाल, 2.5 घंटे का समय
MP TET 2026 में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इस तरह परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी।परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। खास बात यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यानी गलत उत्तर देने पर उम्मीदवार के प्राप्त अंकों में कोई कटौती नहीं की जाएगी।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
TET परीक्षा में अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम qualifying marks निर्धारित किए गए हैं।SC, ST, OBC, दिव्यांग और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। वहीं अन्य वर्गों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।इस व्यवस्था के तहत उम्मीदवारों को अपनी संबंधित श्रेणी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना जरूरी होगा।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
इच्छुक व पात्र उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही, यदि फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि हो जाती है, तो उम्मीदवार 21 अगस्त से 9 सितंबर 2026 के बीच अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे।

परीक्षा शुल्क और पोर्टल चार्ज

    परीक्षा शुल्क: सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए प्रति प्रश्न-पत्र ₹1,000 शुल्क तय किया गया है।

    पोर्टल शुल्क: एमपी ऑनलाइन (MP Online) कियोस्क के माध्यम से फॉर्म भरने पर ₹60 का अतिरिक्त कियोस्क शुल्क लगेगा, जबकि स्वयं रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर लॉगिन द्वारा आवेदन करने पर ₹20 पोर्टल शुल्क देय होगा।

    संशोधन शुल्क: प्रथम चरण में फॉर्म में सुधार करने पर ₹20 और अंतिम चरण में बदलाव करने पर ₹40 का शुल्क लागू रहेगा।

प्राथमिक शिक्षकों को देने होंगे 150 सवालों के जवाब

कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा की तारीखों के ऐलान के साथ इसकी नियम पुस्तिका भी जारी कर दी है. प्राथमिक शिक्षक और माध्यमिक शिक्षकों के टीचर्स के लिए परीक्षा का पैटर्न अलग-अलग होगा. प्राथमिक शिक्षकों को पांच विषयों- बाल विकास व शिक्षाशास्त्र, भाषा-1, भाषा-2, गणित और पर्यावरण अध्ययन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इसमें सभी विषय से जुड़े 30-30 सवाल पूछे जाएंगे. सभी सवाल के लिए एक नंबर निर्धारित होगा. इस तरह 150 सवालों के लिए 150 नबंर निर्धारित होंगे. सभी सवाल बहुविकल्पीय होंगे और सभी सवाल के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे, इसमें से एक विकल्प को चुनना होगा। 

TET फीस के विरोध में शिक्षक संगठन, ऑफलाइन परीक्षा की मांग
शासकीय शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश ने TET के लिए ₹1,000 प्रति प्रश्नपत्र परीक्षा शुल्क लिए जाने का विरोध किया है। संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कौशल ने कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों से शुल्क लेना उचित नहीं है।

उन्होंने आवेदन और परीक्षा शुल्क माफ करने, ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन परीक्षा कराने और तैयारी के लिए विशेष अध्ययन अवकाश देने की मांग की। संगठन ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम परीक्षा केंद्र और शिक्षक हितैषी प्रक्रिया लागू करने की भी मांग की है।

जनरल को 60 और अन्य वर्ग को 50 नंबर लाना अनिवार्य
परीक्षा का समय 2 घंटे 30 मिनिट का होगा. हालांकि, शिक्षकों को यह राहत होगी कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. यानी गलत उत्तर देने पर नंबर नहीं काटे जाएंगे.150 नंबरों की परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 60 नंबर लाना अनिवार्य होगा. जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति, पिछड़ा, दिव्यांग और ओबीसी के लिए 50 अंक लाना अनिवार्य होगा। 

माध्यमिक शिक्षक को देने होंगे 120 सवालों के जवाब
माध्यमिक शिक्षकों के लिए परीक्षा थोड़ी कठिन होगी. माध्यमिक स्कूलों के टीचर्स को हिंदी, अंग्रेजी भाषा, संस्कृत, ऊर्दू, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में से अपनी पात्रता अनुसार निर्धारित विषय का पेपर चुनना होगा. इसमें सभी विषयों में 120 सवाल पूछे जाएंगे. सभी सवाल एक-एक नंबर के होंगे। 

परीक्षा के लिए प्रदेश में 11 केन्द्र बनाए जाएंगे. परीक्षार्थी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, रीवा, सीधी, नीमच, रतलाम, सागर, सतना और उज्जैन में में से किसी एक केन्द्र को परीक्षा के लिए चुन सकेंगे. परीक्षा ऑनलाइन तरीके से होगी। 

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हो रही परीक्षा
शिक्षक पात्रता परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हो रही है. इसमें 1998 से 2009 के बीच नियुक्त हुए शिक्षकों को पात्रता परीक्षा देनी होगी. कोर्ट ने साफ किया है कि कक्षा 8वीं तक के टीचर्स को यह परीक्षा देना आवश्यक है. शिक्षा का अधिकार कानून के तहत सभी टीचर्स को पात्रता परीक्षा से पास होना जरूरी है. यही वजह है कि अब सालों से स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को अपनी योग्यता साबित करनी पडे़गी. कोर्ट के आदेश के बाद से स्कूल शिक्षा विभाग स्पेशल एग्जाम कराने की तैयारियां शुरू कर दी थी। 

परीक्षा पैटर्न और न्यूनतम अर्हता अंक
प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएँगे। संपूर्ण प्रश्न-पत्र को हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में सबसे राहत की बात यह है कि नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) का प्रावधान नहीं रखा गया है, यानी गलत जवाब देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में भी प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और 2 घंटे 30 मिनट की समय-सीमा में बिना ऋणात्मक मूल्यांकन के आयोजित किया जाएगा।

    आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, EWS एवं दिव्यांगजन): परीक्षा में सफलता के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक पाना अनिवार्य है।

    अनारक्षित (सामान्य) वर्ग: अन्य उम्मीदवारों को अर्हता प्राप्त करने के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

किन शिक्षकों के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करना है अनिवार्य?
कर्मचारी चयन मंडल की गाइडलाइन के अनुसार, प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में कार्यरत सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, संविदा शाला शिक्षक (वर्ग-3), सहायक अध्यापक, प्रयोगशाला सहायक और प्राथमिक शिक्षक विज्ञान श्रेणी के अध्यापकों को इस परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। शीर्ष अदालत के आदेशानुसार, इन सभी सेवारत अध्यापकों को 31 अगस्त 2028 तक हर हाल में पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है।

किन शिक्षकों के लिए TET जरूरी?
ESB की रूल बुक के अनुसार प्राथमिक स्तर के सरकारी स्कूलों में कार्यरत पात्र शिक्षकों को इस परीक्षा में शामिल होना होगा। इसमें विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं।इनमें सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, सहायक अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3, प्रयोगशाला सहायक, प्राथमिक शिक्षक विज्ञान समेत अन्य संबंधित श्रेणी के पात्र शिक्षक शामिल हैं।यानी प्राथमिक और संबंधित स्तर पर पढ़ाने वाले बड़ी संख्या में मौजूदा शिक्षकों के लिए TET परीक्षा महत्वपूर्ण हो गई है।

31 अगस्त 2028 तक TET पास करना जरूरी
परीक्षा को लेकर एक और महत्वपूर्ण समय-सीमा तय की गई है। संबंधित शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना होगा।ऐसे में शिक्षकों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए समय जरूर है, लेकिन परीक्षा शुल्क, परीक्षा के तरीके और तैयारी के लिए समय को लेकर शिक्षक संगठन लगातार अपनी मांगें उठा रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हो रही परीक्षा
MP TET 2026 का आयोजन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद किया जा रहा है। इसके चलते प्रदेश में कार्यरत बड़ी संख्या में शिक्षकों के लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण बन गई है।अब ESB की ओर से रूल बुक जारी होने के बाद परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया स्पष्ट हो गई है। 

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बैन
परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, रिकॉर्डिंग डिवाइस, पेजर, डिजिटल वॉच, सनग्लास समेत किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

परीक्षा के दौरान नकल करने, बातचीत करने, अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने या किसी अन्य अभ्यर्थी से संपर्क करने पर कार्रवाई की जाएगी। Unfair Means और Impersonation के मामलों में भी सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।

दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय और Scribe की सुविधा
दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त समय और लेखन सहायक (Scribe) की सुविधा मिलेगी। दृष्टिबाधित और निर्धारित श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा अवधि के आधार पर अतिरिक्त समय दिया जाएगा। Scribe की सुविधा लेने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों का पालन करना होगा।

एडमिट कार्ड और रिजल्ट
अभ्यर्थी MP कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट से अपना टेस्ट एडमिट कार्ड (TAC) डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तारीख, समय और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी। परीक्षा का रिजल्ट भी कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

इसके साथ विषयवार मॉडल आंसर (Subject-wise Model Answers) भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे
परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र और उत्तर से संबंधित आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की समिति विचार करेगी। यदि किसी प्रश्न को निरस्त किया जाता है तो उसके अंकों की गणना नियम पुस्तिका में तय प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

इन गलतियों पर हो सकती है कार्रवाई
परीक्षा केंद्र पर मोबाइल या प्रतिबंधित सामग्री रखना, नकल करना, बातचीत करना, परीक्षा कर्मचारियों से दुर्व्यवहार, फर्जी पहचान का इस्तेमाल, किसी दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देना या अनुचित साधनों का इस्तेमाल गंभीर अनियमितता मानी जाएगी। ऐसे मामलों में अभ्यर्थी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

 

Send
Share1885
Tweet1178
Share330
Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

मध्य प्रदेश

भोपाल में घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV में कैद हुए तीन बदमाश

October 6, 2026
5.9k
मध्य प्रदेश

कूनो में डिप्टी कलेक्टर की सरकारी गाड़ी में लगी भीषण आग, कुछ ही देर में वाहन जलकर खाक

October 6, 2026
5.9k
मध्य प्रदेश

इंदौर में आर-ई-2 रोड के लिए बड़ी कार्रवाई, 250 से ज्यादा निर्माण तोड़े गए; पथराव के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

October 6, 2026
5.9k
मध्य प्रदेश

इंदौर नगर निगम के ड्राइवर ने विषैला पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश, ICU में भर्ती; वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

October 3, 2026
5.9k
भारत

भोपाल में अमित शाह का बड़ा बयान: नए आपराधिक कानूनों से 3 साल में सुप्रीम कोर्ट तक सजा सुनिश्चित करने का लक्ष्य

October 3, 2026
5.9k
मध्य प्रदेश

MP Weather: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई जल्द, 10 अक्टूबर तक पूरी तरह लौटेगा; 5 को इन जिलों में बारिश के आसार

October 2, 2026
5.9k
मध्य प्रदेश

टीकमगढ़ में शराब दुकान पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, सेल्समैन पर फायरिंग के बाद शराब लूटी; एक आरोपी गिरफ्तार

October 2, 2026
5.9k
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू, अगले 4 दिन कमजोर रहेगी बारिश; कई जिलों में तेज धूप के आसार

September 29, 2026
5.9k
भारत

मैहर में आधी रात रिहायशी इलाके में घुसा जंगली हाथी, दहशत में घरों में दुबके लोग; पुलिस-वन विभाग अलर्ट

September 28, 2026
5.9k
मध्य प्रदेश

बेंगलुरु आर्मी बेस में करंट लगने से शिवपुरी के हवलदार की मौत, 18 साल से कर रहे थे देश सेवा

September 27, 2026
5.9k
मध्य प्रदेश

मंडला में उफनी नर्मदा: छोटा रपटा पुल डूबा, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर

September 27, 2026
5.9k
मध्य प्रदेश

MP Weather: मानसून की विदाई में 4 दिन बाकी, फिर भी बारिश जारी; 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

September 27, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

February 3, 2026

मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आनंद विहार में सेवा कार्यक्रम

October 3, 2026

MP Youth Year 2027: CM मोहन यादव के बड़े ऐलान, हर जिले के सरकारी कॉलेजों में मुफ्त कोचिंग; रिसर्च राशि भी बढ़ेगी

October 6, 2026

भोपाल में घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV में कैद हुए तीन बदमाश

October 6, 2026

इंदौर में सफाईकर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी सफाई व्यवस्था, घरों में सड़ता रहा कचरा; बुधवार को भी जारी रहेगा प्रदर्शन

October 6, 2026

कूनो में डिप्टी कलेक्टर की सरकारी गाड़ी में लगी भीषण आग, कुछ ही देर में वाहन जलकर खाक

October 6, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10843 shares
    Share
    4337
    Tweet 2711
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7141 shares
    Share
    2856
    Tweet 1785
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5694 shares
    Share
    2278
    Tweet 1424
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5675 shares
    Share
    2270
    Tweet 1419
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5496 shares
    Share
    2198
    Tweet 1374
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

MP Youth Year 2027: CM मोहन यादव के बड़े ऐलान, हर जिले के सरकारी कॉलेजों में मुफ्त कोचिंग; रिसर्च राशि भी बढ़ेगी

October 6, 2026

भोपाल में घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV में कैद हुए तीन बदमाश

October 6, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.