सत्यम् लाइव, 14 अगस्त 2021, नई दिल्ली।। 1939 में भारतरत्न महामना पं मदनमोहन मालवीय जी द्वारा स्थापित अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की एक सभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती दिग्विजय दीक्षित जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें प्रसिद्ध समाजसेवी पं. बी. डी. शर्मा करौरिया को दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।बैठक में दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में पधारे ब्राह्मण बन्धुओं की उपस्थिति में इसकी घोषणा राष्ट्रीय महामंत्री पं तरुण मिश्रा जी ने की तथा पगड़ी और शॉल पहनाकर बी डी शर्मा को सम्मानित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव हरिओम शर्मा, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव पं ब्रजमोहन शर्मा, उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष पं पीताम्बर शर्मा, दादरी नगर अध्यक्ष पं मांगेराम शर्मा, दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ एस कुमार व प्रदेश महामंत्री पं राधेश्याम कौशिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी पं नीरज दुबे के अलावा भारी संख्या में मातृ शक्ति की उपस्थिति विशेष थी जिनमें सभी ने करौरिया जी को पुष्प मालाओं और बुके देकर स्वागत किया। मंच संचालन पं संजय प्रकाश शर्मा ने किया। अन्य वक्ताओं के साथ इस अवसर पर करौरिया जी ने उपस्थित सभी ब्रह्म बन्धुओं का स्वागत किया तथा दिल्ली के समस्त ब्राह्मणों को इकजुट करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने डॉ एस कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री पं तरुण मिश्रा जी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आचार्य विशन कौशिक जी व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पं देवदत्त शर्मा का विशेष धन्यवाद दिया।
संवाददाता – नीरज दुबे





















