सत्यम लाइव, दिल्ली : थाना अध्यक्ष गाजीपुर सुनील कुमार के दिशा निर्देश को बीट अधिकारी अमल में ला रहे हैं।
कोविड-19 को लेकर दिल्ली सरकार ने कुछ जरूरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार के दिशा निर्देश को अमल में ला रहे बीट अधिकारी जारी कर रखी हैं । जिसको शख्ती से पालन दिल्ली पुलिस के द्वारा करवाया जा रहा है । ताजा उदाहरण थाना गाजीपुर के मयूर विहार फेस 3 में देखने को मिला। बीट हवलदार तजेँदर अत्री अपने साथी हवलदार अमित कुमार के साथ भरी दुपहरी में अपने इलाके में वाहनों की जांच करते हुए दिखे । पूछने पर उन्होंने बतलाया कि थानाध्यक्ष सुनील कुमार का साफ तौर पर निर्देश है कि इस महामारी में जो भी आपदा के असुर हैं उनसे सख्ती से निपटना है । उनका चालान करना है। जो संक्रमण की लहर चल रही है उसे रोकने के लिए सरकार ने कर्फ्यू लगाया है परंतु कुछ लोग कर्फ्यू का पालन नहीं कर रहे हैं । उनके लिए पुलिस रोड पर मुस्तैद है । हवलदार तजेँदर अत्री नें बतलाया की कई बार गश्त के दौरान अगर कोई लोग नियम का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें समझा-बुझाकर या हिदायत देकर छोड़ दिया जाता है। इस महामारी के दौर में लोग जितना घर में रहेंगे उतना ही दिल्ली वासियों को संक्रमण की चेन तोड़ने में मदद मिलेगी। जिस इलाके में हवलदार तैनात हैं जिला के में रेहड़ी पटरी वाले दुकानदार नदारद दिखे ।
संवाददाता- मनोज सिंह





















