नई दिल्ली:
भोजपुरी सेवा समिति ने गांधी नगर के नव नियुक्त एसीपी श्री अरविन्द नेगी का गर्मजोशी से स्वागत किया। समिति के पदाधिकारियों ने श्री नेगी को फूलों का गुलदस्ता और तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

एसीपी अरविन्द नेगी ने भलस्वा डेयरी और स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में सट्टा और अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई कर इन अवैध गतिविधियों पर लगभग पूरी तरह रोक लगाई थी। सट्टा संचालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया, जिससे क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।
सम्मान समारोह के दौरान भोजपुरी सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह, कानूनी सलाहकार अजय कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी टीपू सुल्तान, उप सचिव मुकेश सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति ने एसीपी नेगी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखने का आग्रह किया।





















