योगेश कुमार सोनी, पूर्वी दिल्ली: मानवाधिकार और समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर 2025 में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस शिविर में लगभग 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिससे समाज में सेवा की भावना और जागरूकता का संदेश गया।
रक्तदानियों में दिखा उत्साह
संस्था के अध्यक्ष कपिल सोनी ने बताया कि “लोगों ने जिस जोश और ऊर्जा के साथ रक्तदान किया, वह प्रेरणादायक है। यह देखकर गर्व होता है कि समाज में आज भी मानवता और सहयोग की भावना जीवित है।”
मुख्य अतिथियों ने की शिरकत
शिविर में कई गणमान्य अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें निगम पार्षद चंद्र प्रकाश शर्मा, शिवानी पांचाल, भाजपा नेता धर्मवीर नागर, सुमन लता, तथा मंडोली रोड मार्केट एसोसिएशन की अध्यक्ष बिन्नी वर्मा शामिल रहीं।
इसके अलावा कश्मीरी गेट थानाध्यक्ष प्रशांत यादव, निगम पार्षद रितेश सूजी, रीना माहेश्वरी, एसीपी रतन लाल, डॉ. ग्लैडमिन त्यागी, डॉ. बसंत गोयल, दिव्य जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार विनोद सक्सेना, अतुल मुदगल और शशि शर्मा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
समाज सेवा के लिए समर्पित संस्था
कार्यक्रम के दौरान संस्था के कई पदाधिकारी जैसे कमल सक्सेना, वैभव वर्मा, प्रवीण शर्मा, मनोज अग्रवाल, अजय सक्सेना, संदीप शर्मा, रोहित गर्ग, गिरीश सोनी, राज शर्मा, राजपाल चौहान, विनोद जिंदल, विकास सक्सेना, अविता चौधरी, पूनमलता भान और अमृत एनजीओ के सदस्य उपस्थित रहे।

”यह हमारी संस्था के लिए बहुत बड़ी बात है कि जो लोगों ने प्यार दिया व इतनी बड़ी संख्या में रक्तदान किया।सभी रक्तदानियों का दिल से धन्यवाद।”
कपिल सोनी (अध्यक्ष, मानवाधिकार और समाज कल्याण समिति)

”संस्था हमेशा नेक कार्यों में आगे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है और हमेशा सबके भले के लिए हमेशा तैयार रहती है। संस्था के सभी पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं।”
बिन्नी वर्मा (अध्यक्ष, मंडोली रोड मार्किट एसोसिएशन)
”मुझे बहुत खुशी होती है कि जब भी यह देखता हूं कि संस्थाएं इतना अच्छा काम करती है। रक्तदान करते रहना चाहिए चूंकि इससे आप किसी की जिंदगी तो बताते ही हो लेकिन साथ ही अपने आप को भी स्वस्थ रखते हो। रक्तदानियों व संस्था को बधाई।”





















