योगेश कुमार सोनी (दिल्ली):
अधिकतर लोगों का मानना है कि मानव जीवन को मिलने वाले हर सुख को भोगना चाहिए लेकिन डॉ. बसंत गोयल जैसे लोगों की सोच यह है कि वह जितना मानव जीवन के उत्थान के लिए किया जाए उतना बेहतर हैं। आज हर किसी की सोच यह है कि वह मात्र अपनी सामाजिक उपस्थिति दर्ज कराए लेकिन डॉ. बसंत गोयल जैसे लोग जरुरतमंदों के दिलों में उतरकर अपनी जगह बनाते हैं। गुणवत्ता दिलों में बसती है और जोश अपने काम को लेकर…किरदार कब शख्सियत में बदल जाए इसका पैमाना या मापने की कोई इकाई तो नही लेकिन डॉ. साहब अपने कर्मों के आधार हीरो बन गए।
अपनी शैली व उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. बसंत गोयल को बीते सोमवार को दो विशिष्ट सम्मानों से सम्मानित किया गया है। प्रथम सम्मान, अंतरराष्ट्रीय यू-एन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और स्वाभिमान भारत सम्मान 2026 व दूसरा, स्वाभिमान भारत सम्मान 2026 (समाधान बिजनेस ग्रुप(रजि.) द्वार दिया गया।जानकारी दी गई कि भारत में पहली बार, विश्व-प्रसिद्ध समाजसेवी “डॉ. बसंत गोयल जी कोमानव सेवा, स्वास्थ्य सेवा एवं गौ-सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान हेतुअंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। बसंत गोयल बडे स्तर पर जांच शिविर लगाते हैं जिससे एक बार विश्व स्तरीय रिकॉर्ड बना और 4200 यूनिट एकत्रित हुई थी।
देश के प्रतिष्ठित लोगों के आम लोगों ने भी डॉ. बसंत गोयल को ‘बल्ड मैन ऑफ इंडिया’ का तमगा दिया। यह प्रतिष्ठित सम्मान,यू-एन बुक ऑफ र्वल्ड रिकॉर्ड World-Renowned Philanthropist, Social Reformer INDIA द्वारा दिया गया है। बसंत गोयल गरीब कन्याओं का विवाह भी कराते हैं और सैकड़ों लड़कियों का घर बसा चुके। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अविनाश डी. सकुंदे व अंतर्राष्ट्रीय कोरिनेटर प्रोफेसर भूरे शाह द्वारा प्रदान किया गया है।
मौजूदा समय में डॉ. बसंत गोयल अलग-अलग पदों पर आसीन सौ से अधिक संस्थाओं से जुड़े हैं व आर्थिक,मानसिक व शारीरिक रुप से अपनी भरपूर सेवा दे रहे हैं। यह सभी कार्य वह अपनी संस्थाएं ‘मिशन सेवार्थ सेवा फाउंडेशन’ व ‘नवज्योति निष्काम सेवा ट्रस्ट’ के अंतर्गत करते हैं। डॉ. बसंत गोयल को देश ही नही विदेशों तक में कई बडे अवार्ड व सम्मान मिल चुके हैं।
मैं केवल मानव धर्म निभाता हूं। मैं सभी से यह आग्रह व निवेदन करुंगा कि जरुरतमंदो की जितनी हो सके उतनी संभव मदद करें क्योंकि इससे आपके मन को जो सुकून पड़ेगा उससे एक अद्भुत अनुभूति का एहसास होगा।मैं कोई भी कार्य किसी सम्मान या अवार्ड के लिए नही करता लेकिन मैं सम्मान देने वाली सभी संस्थाओं का दिल से धन्यवाद देता हूं।






















