सत्यम् लाइव, 9 जून 2020, दिल्ली।। मुख्यमंत्री ने हल्का बुखार और गले में खराश होने के बाद खुद को आइसोलेशन में रख लिया था। रविवार की दोपहर के बाद बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं और आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपना कोरोना टेस्ट कराया है साथ ही आज शाम तक या कल सुबह तक टेस्ट की रिपोर्ट आ जायेगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि केजरीवाल की तबीयत अब ठीक है। 51 साल के सीएम डायबिटीज से भी पीड़ित हैं रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास पर एक कैबिनेट बैठक की थी जिसमें सिसोदिया, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन सहित कई मंत्रियों ने हिस्सा लिया था। बैठक में मुख्य सचिव विजय देव भी मौजूद थे इसके बाद ही सभी अधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिये थेेे। दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या 29,943 हो गई। इनमें से 11,357 कोरोना रोगी अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं. 17,712 एक्टिव कोरोना रोगी अभी भी दिल्ली में अपना उपचार करा रहे हैं। कोरोना से दिल्ली में 874 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
सुनील शुक्ल 9717534480





















