सत्यम् लाइव, 9 दिसम्बर 2021, दिल्ली।। कल तमिलनाडु के कन्नूर में एमआई सीरीज के हेलिकॉप्टर में सवार सीडीएस विपिन रावत, मधुलिका रावत सहित ग्यारह लोगों की मृत्यु को लेकर पूरे देश में जगह-जगह श्रद्धांजली सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। सम्पूर्ण देशवासियों अपने अपने तरह से दुःख व्यक्त कर रहे है और आज सभी सभी दिवंगत आत्माओं की शन्ति के लिये प्रार्थना सभा का आयोजन करते हुए नजर आ रहे हैं। ये सभी कोयंबटूर के पास सुलूर में भारतीय वायु सेना के अड्डे से कुन्नूर के वेलिंगटन जा रहे थे। बीच में ही हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अकाल ही मृत्यु हो गयी।
इस हादसे में इकलौते सर्वाइवर रहे ग्रपु कैप्टन वरुण सिंह की जान अभी तक सुरक्षित है और वो वेलिंगटन के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती हैं सेना के इस हेलिकॉप्टर पर कुल 14 लोग सवार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने इस हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को संसद में हादसे को लेकर बयान जारीकर विपिन रावत सहित सभी को श्रद्धांजलि दी।
सुनील शुक्ल





















