सत्यम् लाइव, 13 जुलाई 2021, दिल्ली।। यशपाल शर्मा ने वर्ष 1978 से लेकर साल 1985 तक भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे। उन्होंने साल 1979 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अपना पहला टेस्ट और 1983 में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ अपना आख़िरी टेस्ट मैच खेला। अपने क्रिकेट कैरियर में उन्होंने 37 टेस्ट मैच में दो शतक और नौ अर्धशतक की मदद से 1606 रन बनाए थे साथ 42 एकदिवसीय मैच खेलकर चार अर्धशतक की मदद से 883 रन बनाए।
यशपाल शर्मा 1983 में हुए विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में, उन्होंने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ ज़ोरदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। यशपाल शर्मा एक शानदार फ़ील्डर के रूप में अक्सर कवर में फील्डिंग करते थे। आवश्यकता पड़ने पर विकेटकीपर भी करते थे। एक खिलाड़ी के रूप में सफलता बाद वह अंपायर भी की भूमिका भी निभायी और साथ में कमेन्ट्री भी करी। 2011 वर्ल्ड कप विजेता की टीम को चुनने का भी श्रेय यशपाल शर्मा जी को जाता है।
सुनील शुक्ल





















