सत्यम् लाइव, 20 अप्रैल 2021, दिल्ली।। दिल्ली सरकार ने छह दिन का जो लॉकडाउन लगाया है इस खबर को सुनते ही दिल्ली से प्रवासी नागरिक अपने घरों की ओर लगातार लौट रहा है दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने प्रवासी से अपील की है कि वह दिल्ली छोड़कर न जाएं।
ट्वीटर पर लिखकर दिल्ली की जनता से अपील की कि ‘मेरी दिल्ली के सभी प्रवासी नागरिकों से अपील है कि आप घबराहट में दिल्ली छोड़ कर ना जाएं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि कोरोना आपदा की इस स्थिति के दौरान सरकार आपकी सभी जरूरतों का ख्याल रखेगी। आपके लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
अपने ही ट्वीट पर आगे लिखा कि आप दिल्ली को अपने अथक परिश्रम से चलाते हैं और यह शहर आपका अपना है।’
सुनील शुक्ल





















