सत्यम् लाइव, 15 अगस्त, 2021 उत्तर प्रदेश।। उप्र मुजफ्फरनगर बुढ़ाना क्षेत्र के भाजपा विधायक उमेश मलिक की गाड़ी को किसानों ने को घेर लिया और उनकी गाड़ी पर कालिख फेंकी, विधायक की गाड़ी पर पथराव कर गाड़ी स्कार्पियों के शीशे तोड़ दिये। मौके पर मजौद पुलिस ने नागरिक को मनाने का लगातार प्रयास करती रही।
जन कल्याण समिति की पहली वर्षगांठ पर विधायक उमेश मलिक जी को मुख्य अतिथि बनाकर सिसौली गांव में बुलाया गया था। विधायक जी के पहुॅचते ही उनका विरोध शुरु हो गया और उमेश मलिक मुर्दाबाद तथा बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। मौजूद किसान इतने उग्र स्कॉर्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विधायक जी ने जैसे-तैसे समर्थकों के साथ भाग निकले। विधायक ने हमले का आरोप भारतीय किसान यूनियन पर लगाते हुए पुलिस में 15 नामजद तथा 15 अज्ञात व्यक्तियों कि नाम शिकायत दर्ज की है। इस हमले में उनके सहायक धर्मेंद्र कुमार और बॉडीगार्ड दीपक को भी चोटें आयी हैं।
सुनील शुक्ल





















