सत्यम् लाइव, 16 जुलाई 2021, दिल्ली।। इग्नू (इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी) जून टर्म एंड इग्जामीनेशन की डेट शीट जारी कर दिया है। जिसमें शुरूआती पेपर 3 अगस्त से है। 3 अगस्त से शुरू होकर अगले सितम्बर तक चलेगा जिसमे दो पाली में पेपर होंगे। पहली पाली सुबह से तो दुसरी पाली दोपहर से है। जिसके लिए इग्नू ने अपने सेंटरो को पूरी तरह से तैयार करने मे लगा हुआ है। कोरोना को देखते हुए इग्नू ने परीक्षार्थीयो को सख्त निर्देश दिया है की जो कोरोना की प्रोटोकॉल है उसको मानना पडे़गा।
इग्नू की वेबसाइट पर जाकर परीक्षार्थी डेट शीट का डाउनलॉड कर सकते है। फिलहाल अभी हॉल टिकट नही आया है। पेपर से ठीक 10 से 15 दिन पहले इग्नू अपने वेबसाइट पर लिंक डाल देता है। तो वही इग्नू ने ऑपनमेट का रिजल्ट की लिंक डाल दिया है। जिन विद्यार्थियों ने ऑपन मेट का पेपर दिया था। वो अपना रिजल्ट इग्नू की वेबसाइट पर जा कर देख सकते है।
मंसूर आलम





















