सत्यम् लाइव, 11 जून 2020, दिल्ली।। आम आदमी सरकार ने दिल्ली में बुधवार से शराब को सस्ती करने के हेतु कोरोना टैक्स 70 फीसदी हटा लिया है। 5 मई को सरकार द्वारा लगाई गयी 70 फीसदी कोरोना फीस हटा लेने से अब जो एमआरपी शराब की बोतल 1000 रूपये की थी वो अब 300 रूपये मात्र की रह जायेगी। आबकारी विभाग ने उपराज्यपाल से मंगलवार को अनुमति मिलने के बाद ये आदेश जारी किया। 2019 के मई के मुकाबले मई 2020 में 58 फीसदी शराब की ब्रिकी कम हुई है। शराब पर वैट 20 फीसदी से बढाकर 25 फीसदी कर दिया गया है जो 10 जून यानि बुधवार से लागू कर दी जायेगीं। कोरोना विशेष शुल्क से 209 करोड अतिरिक्त राजस्व मिला है। सभी शराब की दुकानों को ये लिखकर देना पडेगा कि लॉकडाउन व सामाजिक दूरियॉ का पालन कराना पडेगा तभी दुकानों को खोलने की अनुमति दी जायेगी।
पत्रकार मंसूर आलम





















