सत्यम् लाइव, 2 अगस्त 2021, राजस्थान।। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं मेवाड़ के वरिष्ठ बीजेपी नेता गुलाबचंद कटारिया वैसे तो अपने बयान की वजह से चर्चा लगातर रहते हैं परन्तु इस बार भगवान राम आज समुद्र में होते कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। पूरा मामला अवगत लेने से ज्ञात हुआ कि अपने क्षेत्र में उनकी स्थिति कुछ गड़बढ़ लग रही है। ये शनिवार को वल्लभनगर विधानसभा में दिये गये बयान से ही पता चलता है उन्होंने सड़क नालियां तो और भी बन जाएंगी कहा इसका अर्थ है कि सड़क और नालियों का मुद्दा बना हुआ है। जब संवाददाता ने इस पर क्षेत्र में चर्चा की तो पता चला कि वल्लभनगर इलाके में गत दो चुनावों से बीजेपी की स्थिति बेहद खराब हो रही है बीजेपी से बगावत कर रणधीर सिंह भिंडर ने जनता सेना पार्टी बना ली है और कटारिया जबरदस्त विरोधी माने जा रहे हैं।
कटारिया भटेवर के पास बाठेड़ा खुर्द में कालिका माता परिसर में सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे उसी में भाषण करते समय कटारिया ने कहा कि मैंने अपनी जवानी विधायक की कुर्सी चाटने के लिए नहीं झोंकी है। 18 महीने जेल में बिताए हैं। लोग मुझे पागल कहते थे। मैं नहीं माना और आज यहां पहुंचा हूं। कटारिया ने कहा कि मैं राजनीति में कमाई के लिए नहीं आया हूं। देश को बचाने और राष्ट्र निर्माण करने के लिए आया हूं इसलिए इस बार देशद्रोहियों का साथ ना दें सिर्फ बीजेपी को सत्ता में लाएं ताकि राष्ट्र निर्माण में मजबूती मिल सके। कटारिया ने कहा है कि अगर बीजेपी नहीं होती तो भगवान राम आज समुद्र में होते उन्होंने कहा कि सड़क-नालियां तो और भी बन जाएंगी। देश नहीं बचा तो भगवान भी आपको कोसेंगे।
सुनील शुक्ल





















