गाजियाबाद (बेहरामपुर): Nishad Party meeting Ghaziabad
बेहरामपुर, गाजियाबाद स्थित निषाद पार्टी कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री माननीय श्री पन्नालाल कश्यप तथा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव माननीय श्री पूरन सिंह कश्यप का आगमन हुआ। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 13 जनवरी को प्रस्तावित ‘लखनऊ चलो’ कार्यक्रम को सफल बनाना रहा। बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव श्री संदीप निषाद ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव श्री पूरन सिंह कश्यप ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी को गाजियाबाद जिले में घर-घर तक पहुंचाने के लिए संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

योजनाओं की दी गई जानकारी
बैठक के दौरान मत्स्य विभाग की विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई। साथ ही पात्र लोगों से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के फॉर्म भरवाने पर भी जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
ये रहे मौजूद पदाधिकारी
इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्री देवराज कश्यप, धौलाना विधानसभा अध्यक्ष श्री ललित कश्यप, महिला मोर्चा जिला महासचिव श्रीमती दीपा कश्यप, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रिंस पटेल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





















