सत्यम् लाइव, 11 जून 2021, दिल्ली।। हरियाणा सरकार ने राज्य में लाकडाउन को एक सप्ताह और बढ़ाने के साथ हरियाणा सरकार ने राज्य में लाकडाउन को एक सप्ताह और बढ़ाने के साथ राज्य सरकार ने सभी उद्योगों को चलाने की अनुमति दे दी है। साथ ही जिम और रेस्टोरेंट खुलने का आदेश कर दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य की सभी औद्योगिक इकाइयां चालू करने के निर्देश दिए, लेकिन इनमें कोविड से बचाव के नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन करना होगा। उन्होंने सभी उद्योगों को आधे कर्मचारियों के साथ काम चालू करने की अनुमति दी गई है।
राज्य में 21 जून तक दुकानें सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक खुल सकेंगी। शापिंग माल सुबह 10 बजे खुलेंगे और रात आठ बजे बंद होंगे। रेस्टोरेंट और बार सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुले रह सकेंगे लेकिन उनमें बैठने की क्षमता के आधे लोगों के ही आने की मंजूरी होगी। खाने की होम डिलीवरी भी रात 10 बजे तक हो सकेगी।
सुनील शुक्ल
Discover more from Satyam Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.