सत्यम् लाइव, 21 फरवरी, 2021, नई दिल्ली। अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल ने आज महासभा के मंदिर मार्ग स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर “बसंत उत्सव” कार्यक्रम भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को सजीव रखने के लिए वसंत उत्सव के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक संत स्वामी चक्रपाणि जी महाराज (राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारत हिंदू महासभा) जो संत सभा के भी अध्यक्ष हैं, के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से पधारे हुए विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में हवन एवं पूजा की गई जिसमें सभी गणमान्य व्यक्तियों ने आहुति दी। दीप प्रज्वलन के बाद सरस्वती वंदना एवं पूर्व पश्चिम और उत्तर दक्षिण को जोड़ने की परंपरा को जीवित रखने के लिए अलग-अलग कर्नाटक एवं तमिलनाडु से पधारे हुए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। बाद में स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने सभी को संबोधित किया और अपने आशीर्वाद वचन दिए और समाज के गणमान्य व्यक्तियों जिन्होंने कोरोना काल में अपनी सेवाएं दी हैं, को सम्मानित किया। राम मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री को कोरना काल में की गई समाज सेवा को ध्यान में रखते हुए और गीता ज्ञान समिति के माध्यम से सनातन संस्कृति और श्रीमद्भगवद्गीता का प्रचार प्रसार पूरे देश में करने और लाखों लोगों तक श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश को प्रसारित करने वाले अरविंद भारद्वाज जी को पटका पहनाकर व एक प्रशस्ति पत्र देकर समाज रत्न से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में सूर्य कुमार शुक्ला जी (डीजी उत्तर प्रदेश पुलिस), अमरोहा के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट,
शिवाजी वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका सुश्री शालिनी सदावर्ती जी ग्रेटर नोएडा वेस्ट,
लक्ष्मी चौहान जी (सर्किल ऑफीसर उत्तर प्रदेश पुलिस) एवं जय कुमार भारद्वाज जी उर्फ अन्ना, उपेंद्र सिंह जी, देश के जाने-माने कई संत एवं अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
देश के कोने-कोने से पधारे सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
नीरज दुबे – संवाददाता





















