• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Sunday, November 15, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ग्रेटर नोएडा में 300 बेड वाले केडीएसजी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
March 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
5.5k 55
A A
0
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ग्रेटर नोएडा में 300 बेड वाले केडीएसजी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन
Share on Whatsaap
Share on Telegram
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ग्रेटर नोएडा में 300 बेड वाले केडीएसजी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

हाॅस्पिटल की चिकित्सा व्यवस्था कार्डियोलॉजी, ऑंन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और क्रिटिकल केयर मेडिसिन चार प्रमुख केंद्र ऑफ एक्सीलेंस पर है आधारित

केडीएसजी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के शुभारंभ से एनसीआर के लोगों को किफायती और आदर्श स्वास्थ्य सेवाओं का मिलेगा लाभ

यें ख़बरेंभी पढ़ें :-

UP Assembly: “OBC का हक हड़प रही सपा”, मंत्री संजय निषाद के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्षी विधायकों ने किया वॉकआउट

बरेली से पंजाब तक ‘स्मैक’ का काला साम्राज्य! एजेंसियों की रडार पर था शातिर तस्कर; जानें कैसे एक छोटी सी गलती से हत्थे चढ़ा ड्रग माफिया

Basti Water Tank Scam: करोड़ों खर्च फिर भी टंकी ‘मिस्टर इंडिया’? बस्ती में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल

ADVERTISEMENT

केडीएसजी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के शुभारंभ से लगभग 1000 युवाओं को रोजगार के अवसर होंगे प्राप्त

देश की अर्थव्यवस्था में ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है उत्तर प्रदेश।

स्वास्थ्य सेवा की परिभाषा केवल आधुनिक सुविधाओं से नहीं, बल्कि सस्ती, सुलभ और विश्वसनीय सेवा से होनी चाहिएः मा0 मुख्यमंत्री

गौतम बुद्ध नगर, 05 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) के सेक्टर-10 में 300 बेड वाले फुल स्पेक्ट्रम टर्शरी केयर प्रदान करने वाले केडीएसजी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल का रिबन काटकर विधिवत् रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी ने अस्पताल में स्थापित अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। यह अस्पताल एन0सी0आर0 में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और तेजी से विकसित हो रहे शहरी इलाकों में उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह अस्पताल भारत की 1983 विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम के कप्तान कपिलदेव और उद्योगपति सुनील कुमार गुप्ता द्वारा स्थापित किया गया है।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने भारत के गौरव, जिनके नेतृत्व में देश ने विश्व कप जीता, ऐसे महान क्रिकेटर कपिल देव जी को और उद्योगपति सुनील कुमार गुप्ता जी सहित उनके पूरे समूह को, इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना के लिए हृदय से बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर जनपद के ग्रेटर नोएडा में इस अत्याधुनिक अस्पताल की स्थापना से केवल इस जनपद के नागरिकों को ही नहीं, बल्कि आसपास के अन्य जनपदों और पूरे एनसीआर क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राप्त होंगी।

मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएँ प्रारंभ हुई हैं, जिनमें से आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है। आज देश में लगभग 60 करोड़ से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश इस योजना के क्रियान्वयन में देश का अग्रणी राज्य बना है। उत्तर प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 60 लाख से अधिक गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। जो भी व्यक्ति पात्रता सूची में आता है, वह किसी भी सूचीबद्ध सरकारी या निजी अस्पताल में जाकर इस योजना के तहत उपचार प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा की परिभाषा केवल आधुनिक सुविधाओं से नहीं, बल्कि सस्ती, सुलभ और विश्वसनीय सेवा से होनी चाहिए। मरीज को सही उपचार मिले, किसी प्रकार की अनियमितता या शोषण न हो, और उसे डॉक्टर तथा अस्पताल पर पूरा विश्वास हो। उन्होंने कहा जब कोई मरीज डॉक्टर के पास आता है तो वह एक विश्वास के साथ आता है, डॉक्टर का व्यवहार, उसकी सलाह और उसका आचरण मरीज के मनोबल को बढ़ाता है। कई बार डॉक्टर का अच्छा व्यवहार ही मरीज की आधी बीमारी समाप्त कर देता है। स्वास्थ्य सेवा में दवा और दुआ, दोनों का महत्व होता है। जब डॉक्टर समर्पण से सेवा करते हैं तो उन्हें मरीजों की दुआ मिलती है और मरीज को सही दवा मिलने से वह शीघ्र स्वस्थ होता है। इससे अस्पताल और डॉक्टर दोनों की प्रतिष्ठा बढ़ती है।

मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े स्तर पर परिवर्तन हुए हैं। वर्ष 2014 तक देश में केवल 6 एम्स ही कार्य कर रहे थे, जबकि आज देशभर में 23 एम्स और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य संस्थान कार्यरत है। उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुआ है। वर्ष 2017 से पहले राज्य में सरकारी क्षेत्र में केवल 17 मेडिकल कॉलेज संचालित थे। आज हमने “वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज” के लक्ष्य को लगभग प्राप्त कर लिया है और वर्तमान में प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। यदि केडीएसजी समूह भविष्य में मेडिकल कॉलेज के क्षेत्र में भी आगे आना चाहता है, तो प्रदेश सरकार उनका स्वागत करेगी, क्योंकि इससे मेडिकल प्रोफेशनल्स तैयार करने में भी मदद मिलेगी और स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ भी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल केवल सेवा का माध्यम ही नहीं, बल्कि रोजगार का भी एक बड़ा अवसर बनेगा। 300 बेड के इस अस्पताल में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कम से कम 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा, जिसमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, टेक्निशियन सहित अन्य कर्मचारी शामिल होंगे।

मा0 मुख्ममंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत के साथ-साथ राज्य के सरकारी कर्मचारियों के अतिरिक्त 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के शिक्षक, अनुदेशक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहनें, शिक्षामित्र, अनुदेशक और बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को भी यह सुविधा प्रदान की गई है। यदि कोई पात्र व्यक्ति आयुष्मान भारत या मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत कवर नहीं हो पाता है, तो उसे मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता प्रदान की जाती है। पिछले एक वर्ष में मुख्यमंत्री राहत कोष से लगभग 1300 करोड़ रुपये की सहायता प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में मरीजों को दी गई है। उत्तर प्रदेश आज तेजी से विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कभी पहचान के लिए संघर्ष करने वाला यह राज्य आज देश की अर्थव्यवस्था में ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। गौतम बुद्ध नगर जनपद में जल्द ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर प्रारंभ होने जा रहा है, जो भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। यहाँ मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, मेडिकल डिवाइस पार्क और कई औद्योगिक परियोजनाएँ भी विकसित हो रही हैं। इस पूरे क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएँ तेजी से आकार ले रही हैं और यह क्षेत्र देश में सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय वाले क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने केडीएसजी ग्रुप और इस परियोजना से जुड़े सभी निवेशकों को आश्वस्त करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर प्रकार से आपका सहयोग करेगी। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जाने वाले अन्य प्रयास राज्य सरकार निवेशकों और उद्यमियों को पूरा समर्थन देगी।

इस अवसर पर कपिल देव ने कहा, “केडीएसजी की स्थापना इस विश्वास पर आधारित है कि अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं आदर्श, सुलभ और पूरी तरह मरीज केंद्रित होनी चाहिए। ग्रेटर नोएडा को इन मूल्यो पर चलने वाली ऐसी संस्था की जरूरत थी, और आज हमें गर्व है कि हम इसे साकार कर पाए हैं।” यह अस्पताल ग्रेटर नोएडा के सबसे आधुनिक और सभी सुविधाओं से लेस सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक है। यहां अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, मल्टी-स्पेशियलिटी आईसीयू, पूरी तरह सुसज्जित कैथेटराइजेशन लैब, डेडिकेटेड इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर तथा रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी और न्यूक्लियर मेडिसिन से जुड़ी आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में कार्डियोलॉजी और कार्डियक साइंसेस, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर, पल्मोनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और पीडियाट्रिक्स सहित कई विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होंगी।

अस्पताल का संचालन अजींक्य डीवाई पाटिल हेल्थकेयर द्वारा किया जाएगा। यह संस्था डॉ. अजींक्य डीवाई पाटिल के नेतृत्व में संचालित स्पेशियलिस्ट हेल्थकेयर विभाग है। चार दशकों के संस्थागत अनुभव, मजबूत क्लीनिकल गवर्नेंस सिस्टम और सुव्यवस्थित संचालन व्यवस्था के आधार पर यह समूह अस्पताल के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा, ताकि इसके मूल सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर जनपद के मा0 प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, मा0 सांसद डाॅ महेश शर्मा, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, मा0 विधायक दादरी तेजपाल नागर, मा0 विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह, मा0 विधान परिषद सदस्य नरेन्द्र भाटी, श्रीचंद शर्मा, मा0 भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसादिया, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, मा0 भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित पुलिस, जिला प्रशासन व प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ अजींक्य डीवाई पाटिल हेल्थ केयर से डॉक्टर अजींक्य डिवाइ पाटिल व अस्पताल प्रबंधन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

📢 ताज़ा ख़बरों के लिए हमारे सोशल चैनलों से जुड़ें:

ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

IITF-2026 में उत्तर प्रदेश पैवेलियन का मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने किया उद्घाटन, ‘विकास और विरासत’ की दिखी झलक
उत्तर प्रदेश

IITF-2026 में उत्तर प्रदेश पैवेलियन का मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने किया उद्घाटन, ‘विकास और विरासत’ की दिखी झलक

November 14, 2026
5.9k
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, लखनऊ टॉप-3 में तो गाजियाबाद बना प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर
उत्तर प्रदेश

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, लखनऊ टॉप-3 में तो गाजियाबाद बना प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर

November 11, 2026
5.9k
दिवाली पर आगरा के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, राजा मंडी में यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश

दिवाली पर आगरा के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, राजा मंडी में यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस

November 6, 2026
5.9k
पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सुविधा अपनाने की अपील, घर बैठे जमा कर सकेंगे प्रमाण-पत्र
उत्तर प्रदेश

पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सुविधा अपनाने की अपील, घर बैठे जमा कर सकेंगे प्रमाण-पत्र

November 4, 2026
5.9k
आगरा के सेंट जॉन्स चौराहे पर धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव, रावण दहन देखने उमड़े हजारों लोग
उत्तर प्रदेश

आगरा के सेंट जॉन्स चौराहे पर धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव, रावण दहन देखने उमड़े हजारों लोग

October 21, 2026
5.9k
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग
उत्तर प्रदेश

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग

October 11, 2026
6k
भाजपा के विवेक राजवंशी निर्विरोध चुने गए कोटा नगर निगम के डिप्टी मेयर, समर्थकों ने ढोल की थाप पर मनाया जश्न
उत्तर प्रदेश

भाजपा के विवेक राजवंशी निर्विरोध चुने गए कोटा नगर निगम के डिप्टी मेयर, समर्थकों ने ढोल की थाप पर मनाया जश्न

September 26, 2026
5.9k
केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की मुलाकात, 2027 यूपी चुनाव और संगठन पर चर्चा
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की मुलाकात, 2027 यूपी चुनाव और संगठन पर चर्चा

September 25, 2026
5.9k
कोटा नगर निगम: बीजेपी की अनुसुइया गोस्वामी बनीं मेयर, चार्ज लेते ही लिया बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश

कोटा नगर निगम: बीजेपी की अनुसुइया गोस्वामी बनीं मेयर, चार्ज लेते ही लिया बड़ा फैसला

September 25, 2026
5.9k
राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, नितिन नवीन शुक्रवार को 90 प्रचार रथों को दिखाएंगे हरी झंडी
उत्तर प्रदेश

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, नितिन नवीन शुक्रवार को 90 प्रचार रथों को दिखाएंगे हरी झंडी

September 24, 2026
5.9k
जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में आग के दौरान जोरदार धमाका, 14 दमकलकर्मी घायल; 8 की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में आग के दौरान जोरदार धमाका, 14 दमकलकर्मी घायल; 8 की हालत गंभीर

September 24, 2026
5.9k
केशव प्रसाद मौर्य ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, सिराथू में RUB और फूलपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का रखा प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, सिराथू में RUB और फूलपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का रखा प्रस्ताव

September 21, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व .....

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021
गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश

गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश

October 24, 2026
Participants and speakers at Mental Health Confab 2026, organised by Youth for Mental Health in association with Sangath.

Mental Health Confab 2026 Brings 1,300 People Together to Promote Youth Mental Well-being

October 29, 2026
सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 37, 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 37, 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026

November 14, 2026
IITF-2026 में उत्तर प्रदेश पैवेलियन का मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने किया उद्घाटन, ‘विकास और विरासत’ की दिखी झलक

IITF-2026 में उत्तर प्रदेश पैवेलियन का मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने किया उद्घाटन, ‘विकास और विरासत’ की दिखी झलक

November 14, 2026
श्री हनुमान बालाजी मंदिर के अन्नकूट महापर्व में दिखी सेवा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने किया प्रकृति संरक्षण का आह्वान

श्री हनुमान बालाजी मंदिर के अन्नकूट महापर्व में दिखी सेवा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने किया प्रकृति संरक्षण का आह्वान

November 14, 2026
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, लखनऊ टॉप-3 में तो गाजियाबाद बना प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, लखनऊ टॉप-3 में तो गाजियाबाद बना प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर

November 11, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
Currently Playing

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

वीडियो
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    11001 shares
    Share
    4400
    Tweet 2750
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7245 shares
    Share
    2898
    Tweet 1811
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5764 shares
    Share
    2306
    Tweet 1441
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5698 shares
    Share
    2279
    Tweet 1425
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5502 shares
    Share
    2201
    Tweet 1376
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 37, 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 37, 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026

November 14, 2026
IITF-2026 में उत्तर प्रदेश पैवेलियन का मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने किया उद्घाटन, ‘विकास और विरासत’ की दिखी झलक

IITF-2026 में उत्तर प्रदेश पैवेलियन का मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने किया उद्घाटन, ‘विकास और विरासत’ की दिखी झलक

November 14, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • E-Newspaper

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.