सत्यम् लाइव, 1 सितम्बर 2021, दिल्ली।। राजधानी दिल्ली में 1 सितम्बर से स्कूलों को फिर से खोला जा रहा है जिसमें 9वीं से 12वीं तक के कक्षा शमिल है। यह फैसला कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर लिया गया है। लम्बे समय से बन्द स्कूल के कारण विद्यार्थियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि हम स्कूलों को चरणबद्ध और सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था के साथ जल्द ही स्कूल खोलेगें। दूसरे राज्यो ने भी अपने अपने जिलों में सभी स्कूलों को चरणबद्ध तरीको से खोल रहें है। दिल्ली में कोचिंग को भी शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
फिर से स्कूल खुलने से बच्चों में काफी खुशी है और हो भी क्यों ना? आखिर लम्बे समय से बच्चे स्कूलों से दूर है। राजधानी में 1 सितम्बर से 9वीं से 12वीं तथा 8 सितम्बर से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया जाएगा। स्कूल में आने से पहले विद्यार्थियों को अपने अभिभावको से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल को नियम के तहत ही स्कूल आना होगा। जिसमें सभी विद्यार्थियो को नोटिस भेज दिया गया है जिसमें स्कूलों का समय और किन बच्चों को कौन से दिन आना है यह भी बता दिया गया है क्योंकि स्कूल जो खोले जा रहे है। वो 50 फीसदी स्टाफ के साथ पढ़ाई होगी जिसमें आधे बच्चों को गु्रप (अ) में रखा गया है जिन्हें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार तो वहीं आधे बच्चों को ग्रुप (ब) में रखा गया है जिन्हें मंगलवार, गुरूवार, शनिवार आना है।
मंसूर आलम





















