सत्यम् लाइव, 27 जून 2021, दिल्ली।। पंजाबी बाग स्थित स्वामी शिवानंद मेमोरियल स्कूल के खिलाफ अभिभावक की लगातार आती शिकायतों के बाद दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया कि स्कूल मैनेजमेंट को टेकओवर कर लिया जाये। दिल्ली सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक अभिभावकों ने शिकायत की थी कि स्कूल बच्चों से मनमानी फीस वसूल रहा है। स्कूल द्वारा शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम का भी उल्लंघन किया जा रहा था। स्कूल द्वारा बच्चों को जानबूझकर परीक्षा में फेल कर दिया जाता है।
दिल्ली सरकार ने अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर एक जांच कमेटी का गठन की थी जांच कमेटी ने स्कूल के कामकाज में अनियमितता पाई और बताया कि स्कूल को लेकर अभिभावकों द्वारा जो शिकायतें की गई है वो सही है। मैनेजमेंट को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया लेकिन स्कूल मैनेजमेंट कोई स्पष्टीकरण नहीं दे पाई।
सुनील शुक्ल





















