सत्यम् लाइव, 11 अक्टूबर 2020, दिल्ली।। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘स्वामित्व’ योजना पर वीडियो कॉन्फ्रेंस करके संपत्ति कार्डों का वितरण प्रारम्भ किया और साथ ही कहा कि ग्रामीण भारत को बदलने वाला ‘‘ऐतिहासिक कदम’’ है। रविवार 11 अक्टूबर को सरकार की इस पहल से ग्रामीणों को अपनी जमीन और संपत्ति को वित्तीय पूंजी के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी जिसके एवज में वे बैंकों से कर्ज और अन्य वित्तीय लाभ उठा सकेंगे। इस कार्यक्रम की शुरूआत से ही करीब एक लाख सम्पत्ति के मालिक अपनी सम्पत्ति से कार्ड को अपने मोबाईल नम्बर पर एसएमएस लिंक कराकर डाउनलोड कर सकते हैं इसके बाद सम्बन्धित राज्य सरकारें उनको सम्पत्ति कार्ड का भौतिक वितरण करेंगी। छह राज्यों के 763 गॉवों को लाभ पहुॅचायेगा। नमें उत्तर प्रदेश के 346, हरियाणा के 221, महाराष्ट्र के 100, मध्य प्रदेश के 44, उत्तराखंड के 50 और कर्नाटक के दो गांव शामिल हैं। उन्होंने कहा देश ने ठान लिया है कि गांव और गरीब को आत्मनिर्भर बनाना, भारत के सामर्थ्य की पहचान बनाना है। इस संकल्प की सिद्धि के लिए स्वामित्व योजना की भूमिका भी बहुत बड़ी है। इस स्वामित्व योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में अत्याधुनिक तकनीकि के साथ कई लाभ दिये जा रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान में आज देश ने एक और बड़ा कदम उठा दिया है। स्वामित्व योजना, गांव में रहने वाले हमारे भाई-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत मदद करने वाली है। पीएम ने कहा पूरे विश्व के बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स इस बात पर जोर देते रहे हैं कि जमीन और घर के मालिकाना हक की, देश के विकास में बड़ी भूमिका होती है। जब संपत्ति का रिकॉर्ड होता है, जब संपत्ति पर अधिकार मिलता है तो नागरिकों में आत्मविश्वास बढ़ता है। दुनिया में एक तिहाई आबादी के पास ही कानूनी रूप से अपनी संपत्ति का रिकॉर्ड है, पूरी दुनिया में दो तिहाई लोगों के पास ये नहीं है। ऐसे में भारत जैसे विकासशील देश के लिए ये बहुत जरूरी है कि लोगों के पास उनकी संपत्ति का सही रिकॉर्ड हो। प्रधानमंत्री ने कहा स्वामित्व योजना से हमारी ग्राम पंचायतों का भी नगर पालिकाओं और नगर निगमों की तरह व्यवस्थित तरीके से मैनेजमेंट आसान होगा। स्वामित्व योजना से हमारी ग्राम पंचायतों का भी नगर पालिकाओं और नगर निगमों की तरह व्यवस्थित तरीके से मैनेजमेंट आसान होगा। आज देश में बिना किसी भेदभाव, सबका विकास हो रहा है, पूरी पारदर्शिता के साथ सबको योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
सुनील शुक्ल





















