• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Friday, November 13, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
खेल

मीराबाई चानू से PM मोदी ने कहा- ‘हर आंसू की बूंद से लगा जैसे गोल्ड मेडल टपक रहा हो’

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
August 10, 2026
in खेल
5.5k 111
A A
0
मीराबाई चानू से PM मोदी ने कहा- ‘हर आंसू की बूंद से लगा जैसे गोल्ड मेडल टपक रहा हो’
Share on Whatsaap
Share on Telegram
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली 
 स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास मुलाकात की। पीएम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल जीतने वालीं मीराबाई चानू के प्रदर्शन की तारीफ की। दरअसल, मीराबाई चानू गोल्ड मेडल जीतने के बाद भावुक हो गई थीं और पोडियम पर मेडल लेते वक्त अपने आंसू पर काबू नहीं रख सकी थीं। पीएम मोदी ने मीराबाई से उनके रोने का कारण पूछते हुए कहा, “इतने आंसू टपक रहे थे कि मुझे लगता है कि हर आंसू के बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा हो।” मीराबाई ने प्रधानमंत्री को जवाब देते हुए कहा, “मैं उस दिन बहुत खुश और भावुक थी। मैं गोल्ड मेडल जीतने के बाद उस दिन इसलिए रोई थी, क्योंकि पेरिस ओलंपिक में मेरा मेडल सिर्फ एक किलो से रह गया था।

 भारतीय महिला वेटलिफ्टर ने आगे कहा, “एक खिलाड़ी के तौर पर आपको बहुत चीजों का सामना करना पड़ता है। इन चार वर्षों के अंदर मैंने काफी चीजों का सामना किया था। हर समय इंजरी ही चल रही थी और परिवार में भी समस्याएं हो रही थीं। मैंने इन 4 वर्षों में बहुत चीजों का सामना किया था। इसी कारण जब मैं पोडियम पर खड़ी थी और जब हमारा नेशनल एंथम बजा, तो मैं खुद को रोक नहीं सकी। देश का झंडा ऊपर देखकर हमारे अपने आप ही आंसू निकल आते हैं।”

मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में निरंतरता के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने यह लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। मीराबाई यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली वेटलिफ्टर बनीं। उन्होंने 48 किलोग्राम वर्ग में कुल 190 किलो का भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा और देश की झोली में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल आए।

यें ख़बरेंभी पढ़ें :-

T20 World Cup: क्या भारत आए पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा? सूर्यकुमार यादव के साथ वायरल फोटो का ये है पूरा सच

रिंकू सिंह के पिता का निधन: T20 वर्ल्ड कप के बीच क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़

जोस बटलर बोले- वैभव सूर्यवंशी तोड़ देगा मेरा वर्ल्ड रिकॉर्ड, युवा बल्लेबाज की जमकर की तारीफ

मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई
हैवीवेट बॉक्सर और सिल्वर मेडलिस्ट नरेंदर बेरवाल ने पाकिस्तान के एक बॉक्सर से जुड़ा पुराना किस्सा सुनाया. नरेंदर ने बताया कि 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में पाकिस्तानी बॉक्सर को हराने के बाद उसने उनसे ऐसी बात कही थी, जिसे सुनकर वह खुद भी हंस पड़े थे। 

नरेंदर बेरवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में उनकी पाकिस्तान के बॉक्सर से पहली फाइट हुई थी. मुकाबले से पहले आर्मी की तरफ से उन्हें खास तौर पर कहा गया था कि पाकिस्तान से हारना नहीं है। 

नरेंदर ने बताया कि उन्होंने पहला राउंड 4-1 से और दूसरा राउंड 3-2 से जीत लिया. हालांकि, मुकाबले के दौरान दोनों खिलाड़ियों के सिर आपस में टकरा गए और दोनों को चोट लगी. फाइट खत्म होने के बाद दोनों को टांके लगवाने के लिए अस्पताल जाना पड़ा। 

जब पाकिस्तानी बॉक्सर ने कहा, “भाईजान, एक बात बोलूं?”
इसके बाद नरेंदर ने उस मुकाबले के बाद हुई बातचीत का किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि उनके साथ गए भारतीय आर्मी के कोच का नाम नरेंद्र राणा था. पाकिस्तानी बॉक्सर ने काफी देर सोचने के बाद नरेंदर से कहा, “भाईजान, एक बात बोलूं?” नरेंदर ने कहा कि उन्होंने जवाब दिया, “हां, बोलो। 

इसके बाद पाकिस्तानी बॉक्सर ने कहा, “भाईजान, आपका नाम नरेंद्र है, आपके कोच का नाम नरेंद्र है, आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र है. मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है.” नरेंदर ने यह किस्सा प्रधानमंत्री मोदी को सुनाते हुए उस मुकाबले के माहौल और उसके बाद की बातचीत को याद किया। 

पीएम मोदी भी नरेंद्र की बात सुनकर हंस पड़े
नरेंदर बेरवाल भारतीय सेना से जुड़े बॉक्सर हैं और 90 किलोग्राम से ज्यादा भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह एशियन गेम्स में भी पदक जीत चुके हैं और 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के भारतीय बॉक्सिंग दल का हिस्सा रहे। 

प्रधानमंत्री मोदी से खिलाड़ियों की मुलाकात के दौरान नरेंदर का यह किस्सा खास तौर पर चर्चा में आया, जिसमें उन्होंने एक पुराने भारत-पाकिस्तान बॉक्सिंग मुकाबले की याद साझा की. प्रधानमंत्री मोदी भी उनकी बातें सुनकर हंस पड़े। 

बॉक्सर लवलीना से पूछा सवाल, भारत के नक्शे से जुड़ा था मामला

ADVERTISEMENT

सिलवर मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास तौर पर तारीफ की. इस भारतीय बॉक्स ने पदक तो जीता ही, साथ ही ग्लासगो के एक रेस्टोरेंट में भारत का गलत नक्शा देखकर उसके खिलाफ आवाज भी उठाई थी. भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने खुद लवलीना से इस घटना का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि उनका यह कदम साधारण नहीं था और इसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। 

लवलीना ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के 75 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था. खेलों के बाद भारतीय बॉक्सिंग दल जश्न मनाने ग्लासगो के एक रेस्टोरेंट में पहुंचा था. यहीं लवलीना की नजर भारत के ऐसे नक्शे पर पड़ी, जिसमें पूर्वोत्तर का हिस्सा गायब था. कॉमनवेल्थ गेम्स से लौटे भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने लवलीना से हल्के-फुल्के अंदाज में पूछा, ‘क्या हुआ, वो रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा कर रही थी?’

इस पर लवलीना हंस पड़ीं और उन्होंने पूरी घटना बताई. लवलीना ने कहा कि वह खुशी का मौका था और खिलाड़ी जश्न मनाने गए थे, लेकिन भारत का गलत नक्शा देखकर उन्हें अच्छा नहीं लगा. उन्होंने रेस्टोरेंट के मैनेजमेंट के सामने शालीनता से आपत्ति दर्ज कराई और बाद में उसमें बदलाव भी किया गया। 

लवलीना की बात सुनने के बाद प्रधानमंत्री ने उनकी सराहना की. उन्होंने कहा कि जीत का जश्न मनाते समय भी देश के नक्शे की अहमियत को पहचानना अपने आप में खास है. पीएम मोदी ने कहा, ‘खेलों के समापन और जश्न के माहौल में, उस समय भी उस नक्शे के महत्व को पहचान पाना, मैं सच कहता हूं कि वह वीडियो साधारण नहीं था. लोग उसे बहुत लंबे समय तक याद रखेंगे.’ प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने लवलीना की खेल उपलब्धि के साथ मैदान के बाहर दिखाई गई उनकी सजगता की तारीफ की। 

बॉक्सर्स ने किया शानदार प्रदर्शन
भारतीय मुक्केबाजों ने गेम्स में कुल 10 मेडल हासिल किए थे. जब भारतीय बॉक्सिंग दल डिनर के लिए ग्लासगो के Mister Singh’s India रेस्टोरेंट पहुंचा था, तो लवलीना की नजर नैपकिन पर बनी भारत के नक्शे पर गई. लवलीना ने पाया कि उस नक्शे में पूर्वोत्तर का हिस्सा नहीं दिखाया गया था. बाहर लगे लोगो में भी ऐसी ही तस्वीर थी. असम की रहने वाली लवलीना ने इस पर तुरंत रेस्टोरेंट मैनेजमेंट का ध्यान दिलाया। 

लवलीना ने मैनेजमेंट से बातचीत के दौरान आक्रामक होने के बजाय बेहद शालीन तरीके से अपनी आपत्ति दर्ज कराई. लवलीना ने कहा था, ‘कृपया इसे गलत तरीके से मत लीजिए. मुझे यह देखकर थोड़ा दुख हुआ. भारत के नक्शे में हमारा पूर्वोत्तर गायब है. बाहर लगे नक्शे में भी पूर्वोत्तर नहीं है. पूर्वोत्तर से होने के कारण यह हमें दुख पहुंचाता है. मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि अगली बार इसका ध्यान रखें.’ उनकी आपत्ति का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मामला चर्चा में आ गया। 

विवाद बढ़ने के बाद रेस्टोरेंट की ओर से बयान जारी कर गलत नक्शे के इस्तेमाल के लिए माफी मांगी गई. मैनेजमेंट ने स्पष्ट किया कि लोगो में बदलाव करके भारत के सही नक्शे का इस्तेमाल किया जाएगा. रेस्टोरेंट ने भारतीय टीम की मेजबानी को अपने लिए सम्मान की बात भी बताया और खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी. मामले पर भारतीय अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया और इसे रेस्टोरेंट प्रबंधन के सामने उठाया. इसके बाद गलत नक्शे को ठीक करने की प्रक्रिया शुरू की गई। 

 

📢 ताज़ा ख़बरों के लिए हमारे सोशल चैनलों से जुड़ें:

ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

Hockey News: पूर्व कप्तान जगबीर सिंह बने NADA अपीलीय पैनल के सदस्य, डोपिंग के खिलाफ निभाएंगे अहम भूमिका
खेल

Hockey News: पूर्व कप्तान जगबीर सिंह बने NADA अपीलीय पैनल के सदस्य, डोपिंग के खिलाफ निभाएंगे अहम भूमिका

September 19, 2026
5.9k
Asian Games 2026: 11 हजार खिलाड़ी, 45 देश और 43 खेलों में मुकाबला; भारत उतारेगा 501 खिलाड़ियों का दल
खेल

Asian Games 2026: 11 हजार खिलाड़ी, 45 देश और 43 खेलों में मुकाबला; भारत उतारेगा 501 खिलाड़ियों का दल

September 19, 2026
5.9k
जोकोविच को हराकर दुनिया में छाए मैरियानो नवोने, जानें कौन हैं अर्जेंटीना के ये टेनिस स्टार
खेल

जोकोविच को हराकर दुनिया में छाए मैरियानो नवोने, जानें कौन हैं अर्जेंटीना के ये टेनिस स्टार

August 31, 2026
5.9k
WTC में भारत की स्थिति मजबूत, श्रीलंका पर जीत से अंक तालिका में हुआ बड़ा फायदा
खेल

WTC में भारत की स्थिति मजबूत, श्रीलंका पर जीत से अंक तालिका में हुआ बड़ा फायदा

August 19, 2026
5.9k
टी20 के बाद रेड बॉल क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की अग्निपरीक्षा, दलीप ट्रॉफी में दिखेगा नया अंदाज
खेल

टी20 के बाद रेड बॉल क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की अग्निपरीक्षा, दलीप ट्रॉफी में दिखेगा नया अंदाज

August 18, 2026
5.9k
Rishabh Pant Record: टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के, पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
खेल

Rishabh Pant Record: टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के, पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 18, 2026
5.9k
आकाशदीप-मुकेश कुमार की DSP की नौकरी पर संकट! बिहार सरकार ने रख दी बड़ी शर्त
खेल

आकाशदीप-मुकेश कुमार की DSP की नौकरी पर संकट! बिहार सरकार ने रख दी बड़ी शर्त

August 14, 2026
5.9k
हरभजन की खास रणनीति, वैभव को रोकने के लिए हर गेंद पर करो हमला
खेल

हरभजन की खास रणनीति, वैभव को रोकने के लिए हर गेंद पर करो हमला

August 13, 2026
5.9k
श्रीलंका दौरे पर गिल की अग्निपरीक्षा, पनेसर के सवाल का देंगे जवाब?
खेल

श्रीलंका दौरे पर गिल की अग्निपरीक्षा, पनेसर के सवाल का देंगे जवाब?

August 13, 2026
5.9k
हसन महमूद के कहर से ऑस्ट्रेलिया ढेर, बांग्लादेश ने पहली बार 200 से कम पर रोका
खेल

हसन महमूद के कहर से ऑस्ट्रेलिया ढेर, बांग्लादेश ने पहली बार 200 से कम पर रोका

August 13, 2026
5.9k
अब कमेंट्री बॉक्स में दिखेंगे अजिंक्य रहाणे! जानें एक मैच की कितनी होगी फीस, टॉप-5 कमेंटेटर्स कौन
खेल

अब कमेंट्री बॉक्स में दिखेंगे अजिंक्य रहाणे! जानें एक मैच की कितनी होगी फीस, टॉप-5 कमेंटेटर्स कौन

August 13, 2026
5.9k
एशियन गेम्स में India vs Pakistan मैच पर सस्पेंस बरकरार, सिर्फ इस शर्त पर होगी महामुकाबले की भिड़ंत
खेल

एशियन गेम्स में India vs Pakistan मैच पर सस्पेंस बरकरार, सिर्फ इस शर्त पर होगी महामुकाबले की भिड़ंत

August 13, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व .....

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021
गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश

गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश

October 24, 2026
UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

February 3, 2026
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, लखनऊ टॉप-3 में तो गाजियाबाद बना प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, लखनऊ टॉप-3 में तो गाजियाबाद बना प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर

November 11, 2026
दिवाली पर आगरा के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, राजा मंडी में यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस

दिवाली पर आगरा के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, राजा मंडी में यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस

November 6, 2026
सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 36, 02 नवंबर से 08 नवंबर 2026

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 36, 02 नवंबर से 08 नवंबर 2026

November 4, 2026
पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सुविधा अपनाने की अपील, घर बैठे जमा कर सकेंगे प्रमाण-पत्र

पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सुविधा अपनाने की अपील, घर बैठे जमा कर सकेंगे प्रमाण-पत्र

November 4, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
Currently Playing

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

वीडियो
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10990 shares
    Share
    4396
    Tweet 2748
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7241 shares
    Share
    2896
    Tweet 1810
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5759 shares
    Share
    2304
    Tweet 1440
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5698 shares
    Share
    2279
    Tweet 1425
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5501 shares
    Share
    2200
    Tweet 1375
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, लखनऊ टॉप-3 में तो गाजियाबाद बना प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, लखनऊ टॉप-3 में तो गाजियाबाद बना प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर

November 11, 2026
दिवाली पर आगरा के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, राजा मंडी में यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस

दिवाली पर आगरा के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, राजा मंडी में यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस

November 6, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • E-Newspaper

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.