सत्यम् लाइव, 14 दिसम्बर दिल्ली।। चक्रवात ने अपना विकराल रूप दिखा कर सबके दिल में डर बिठा दिया है प्राप्त सूचना के अनुसार कनाडा में भी तबाह करता हुआ अब तक उत्तरी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में पूरी तरह से बिजली आपूर्ति समाप्त कर दी है। अनुमान लगाया जा रहा है पूरे छः राज्यों में अंधेरा छाया हुआ है। लगभग 14 लाख लोगों को बिजली आपूर्ति करने वाली कम्पनी हाइड्रो वन का कहना है कि अभी कुछ और इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है।
इन प्रभावित प्रांतों में हजारों मकान सम्पूर्ण ध्वस्त हो चुके हैं। जिनमें अभी भी लोगों को फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहतकर्मी मकानों व वाहनें को मलबे से निकाल रहे हैं। बहुत सारे परिवार भी अपने परिजन को तलाश कर रहे हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस आपदा की पर शनिवार को कहा था कि यह देश के इतिहास के भीषण चक्रवातों में से एक है। इस बवंडर में कहा नहीं जा सकता है कि कितने व्यक्तिं की जान गयी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एजेंसी को इसका पता लगाने को कहेंगे कि इतना भीषण चक्रवात आया कैसे? उन्होंने चक्रवात चेतावनी प्रणाली पर कई तरह के सवाल के उत्तर जानने के लिये कहा।
सुनील शुक्ल
Leave a Reply