सत्यम् लाइव, 22 मार्च 2021, दिल्ली।। मुकंदपुर कि लगभग सभी कॉलोनियों में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के द्वारा गलियों नालियों को बनाया जा रहा है । परंतु यह निर्माण कार्य मुकंदपुर वासियों के लिए गले की फांस बन गया है। आलम यह है की कई कॉलोनियों में गलियों की भराई व ऊंचाई लगभग 5 फुट तक की गई है। जिस कारण सैकड़ों मकान आधा दब गया हैं। लोगों को चिंता सता रही है की बरसात में पानी उनके घरों में प्रवेश कर जाएगा ।
कनिष्ठ अभियंता पुनीत व सहायक अभियंता तिवारी को भी इस परेशानी से अवगत कराया गया है परंतु उन्होंने कोई भी कार्रवाई नहीं की । उन्हें यह भी बतलाया गया की निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल में हो रही है। इस पश्चात भी कनिष्ठ अभियंता पुनीत ने कोई संज्ञान नहिं लिया। मुकुंद विहार की कई गलियों में जल बोर्ड ने बिना गली उठाए सीवर की पाइप लाइन डाल दी है परंतु के सामने की गलियों को 5 फुट उठाया जा रहा है। लेकिन सीवर लाइन नहीं डाली जा रही ।
लोगों ने विरोध जताया और काम को रुकवा दिया है । निवासियों कहना है की पहले जल बोर्ड शिवार की लाइन बिछाए उसके बाद बाढ़ विभाग गलियों का निर्माण करे। इससे लोगों का मकान भी नीचा नहीं होगा और सरकारी खर्चा भी बचेगा ।
इसी समस्या को लेकर भोजपुरी सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह की अगवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल कार्यालय दिल्ली को शिकायत पत्र सौंपा । इस मौके सीमा जी , डॉक्टर दिनेश, सतनारायण पंडित, मुन्ना सिंह, विकी कुमार आदि मौजूद थे। कार्यालय के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस शिकायत पर अमल किया जाएगा ।





















