सत्यम् लाइव, 30 मई 2021, दिल्ली।। यास चक्रवर्ती तूफान का ताण्डव अपनी चरम सीमा पर है जब रांची के तमाड़-बुंडू इलाके में कांची नदी पर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया पुल के उद्घाटन के पहले ही ढह गया तो अब दूसरी बडी आश्चर्य करने वाली खबर अब सामने आ रही है कि झारखंड विधानसभा के नया भवन 465 करोड़ की राशि से 39 एकड़ में में बनाया गया था और जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया था।
वो भवन मात्र दो दिन की बारिश भी नहीं झेल पाया और गुरूवार को भवन के फर्स्ट फ्लोर के पश्चिमी हिस्से के कॉरिडोर की सीलिंग गिर गयी ये घटना रात्रि की है अत: दुर्घटना होने से बची। चार वर्षों में तैयार हुए इस निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल पहले से ही उठाये जा रहे हैं विधानसभा की ओर से कई बार सरकार को पत्र भेजे गये। झारखंड में निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सरकारी राशि के दुरुपयोग को लेकर समय-समय पर कई सवाल उठते रहे हैं।
सुनील शुक्ल





















