सत्यम् लाइव, 31 अगस्त 2021, मध्य प्रदेश।। मध्य प्रदेश में मुरैना जिले के अंबा तहसील के अन्तरगत पड़ने वाले कोक सिंह का पुरा क्षेत्र के 16 वर्षीय कमलेश कुशवाहा के बेटे पिल्लू से कोविड-19 की वैक्सीन दिए जाने के पर अचानक बीमार पड़ गया। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार 30 अगस्त 2021 को जांच के पश्चात् पूछा है कि नाबालिग को कैसे वैक्सीन दी गई ? जबकि सरकार ने अभी तक नाबालिगों के लिए कोई टीकाकरण कार्यक्रम शुरू नहीं किया है।
उस बालक को चक्कर आयें और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। अंबाह के डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए तुरन्त ग्वालियर भेज दिया। पिल्लू के बीमार पड़ने के बाद उसके परिवार ने टीकाकरण केंद्र पर हल्ला मचाया। मुरैना जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.डी. शर्मा ने कहा कि हम अभी जांच कर रहे हैं कि पिल्लू कहीं मिर्गी का रोगी तो नहीं है
सुनील शुक्ल





















