• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Monday, October 26, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
भारत

Vande Mataram New Guidelines: वंदे मातरम् को लेकर नई गाइडलाइंस जारी, क्या खड़ा होना है अनिवार्य?

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
February 11, 2026
in भारत
5.3k 223
A A
0
Vande Mataram New Guidelines: वंदे मातरम् को लेकर नई गाइडलाइंस जारी, क्या खड़ा होना है अनिवार्य?
Share on Whatsaap
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
Share on Telegram

राष्ट्र गान ‘जन गण मन’ की तरह अब राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ को भी सरकारी कार्यक्रमों में बजाया जाने और गाने को अनिवार्य कर दिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया कि अगर राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्र गान ‘जन गण मन’ को एक साथ गाया या बजाया जाता है, तो पहले ‘वंदे मातरम्’ बजाया जाएगा. यही नहीं इसके गायन या वादन के दौरान श्रोताओं को सावधान मुद्रा में खड़ा भी रहना होगा.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने निर्देश में कहा कि ‘वंदे मातरम्’ का 6 अंतरों वाला, 3.10 मिनट की अवधि का संस्करण कई आधिकारिक अवसरों पर बजाया या गाया जाए. इनमें तिरंगा फहराने के दौरान, सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के आने पर, उनके भाषणों और देश के नाम संबोधन से पहले और बाद में, साथ ही राज्यपालों के आगमन और उनके भाषणों से पहले और बाद में शामिल हैं.

यें ख़बरेंभी पढ़ें :-

संकट गहरा रहा है राजस्‍थान सरकार पर

‘‘युक्ताहार विहारस्य, …….शुद्ध दिनचर्या ही योग है

खूंटी के कमांता डैम में सनसनी: 24 घंटे बाद मिला युवक का शव, परिजनों का आरोप- ‘ये हादसा नहीं, हत्या है’

‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’

28 जनवरी को जारी 10 पेज के आदेश में, गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि अगर राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्र गान ‘जन गण मन’ को एक साथ गाया या बजाया जाता है, तो पहले ‘वंदे मातरम्’ को ही बजाया जाएगा. साथ ही, इसके गायन या वादन के दौरान श्रोताओं को सावधान मुद्रा में खड़ा रहना होगा.

नए आदेश के मुताबिक, जब भी राष्ट्रीय गीत का आधिकारिक संस्करण गाया या बजाया जाए, श्रोताओं को सावधान मुद्रा में खड़ा होना होगा. लेकिन यदि किसी समाचार फिल्म (न्यूज रील) या डॉक्यूमेंट्री के दौरान राष्ट्र गीत को किसी फिल्म के एक हिस्से के रूप में बजाया जाता है, तो दर्शकों से खड़े होने की अपेक्षा नहीं की जाएगी, क्योंकि खड़े होने से फिल्म का प्रदर्शन बाधित होगा और राष्ट्र गीत की गरिमा बढ़ाने के बजाय अव्यवस्था और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है.

6 अंतरों वाला ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य

यह निर्देश अंग्रेजी और हिंदी में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, मंत्रालयों तथा संवैधानिक निकायों को जारी किया गया है.

खास बात यह है कि अब तक ‘वंदे मातरम्’ के गायन के दौरान कोई आधिकारिक प्रोटोकॉल नहीं था, जबकि ‘जन गण मन’ के लिए धुन, समय और गायन से संबंधित स्पष्ट नियम निर्धारित थे. गीत का विस्तारित, 6 अंतरों वाला संस्करण अब तक आधिकारिक कार्यक्रमों में नहीं गाया गया है. लेकिन अब यह अनिवार्य कर दिया गया है.

अब जारी नए आदेश के अनुसार, “राष्ट्र गीत के आधिकारिक संस्करण, उसे किन-किन अवसरों पर बजाया या गाया जाना है. कार्यक्रमों को 3 कैटेगरी में बांटा गया है, पहला, वे अवसर जब राष्ट्र गीत अनिवार्य रूप से बजाया जाएगा, दूसरा, वे अवसर जब इसे बजाया और गाया जाएगा, तीसरा वे अवसर जब इसे गाया या बजाया जा सकता है.

आदेश में कहा गया, जिन अवसरों पर “राष्ट्र गीत का आधिकारिक संस्करण बजाया जाएगा” उसमे नागरिक अलंकरण समारोह, औपचारिक राज्य समारोहों तथा सरकार द्वारा आयोजित अन्य कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के आगमन पर और ऐसे कार्यक्रमों से उनके प्रस्थान पर, राष्ट्रपति द्वारा आकाशवाणी और दूरदर्शन पर राष्ट्र के नाम संबोधन से ठीक पहले और बाद में, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के भीतर औपचारिक राज्य समारोहों में राज्यपाल-उपराज्यपाल के आगमन और प्रस्थान पर, जब राष्ट्रीय ध्वज को परेड में लाया जाए साथ ही किसी अन्य अवसर पर, जिसके लिए भारत सरकार द्वारा विशेष आदेश जारी किए जाएं.

‘वंदे मातरम्’ शुरू करने से पहले ड्रम रोल

नई व्यवस्था के तहत जब राष्ट्र गीत को बैंड द्वारा बजाया जाएगा, तो उससे पहले ढोल की थाप (ड्रम रोल) दी जाएगी, ताकि श्रोताओं को यह संकेत मिल सके कि राष्ट्र गीत बजाया जाने वाला है. हालांकि, यदि पहले से कोई अन्य स्पष्ट संकेत हो, जैसे राष्ट्रीय गीत से पहले बिगुल (फैनफेयर) बजाया जाना ऐसी स्थिति में ड्रम रोल जरूरी नहीं होगा.

इसी तरह मार्चिंग ड्रिल के अनुसार, ड्रम रोल की अवधि 7 कदम (पेस) की होगी. रोल धीमी गति से शुरू होगा, फिर अधिकतम संभव ध्वनि स्तर तक पहुंचेगा और उसके बाद धीरे-धीरे मूल धीमे स्तर पर आ जाएगा, लेकिन 7वीं थाप तक सुनाई देता रहेगा. इसके बाद राष्ट्रीय गीत शुरू करने से पहले एक थाप का विराम रखा जाएगा.

दूसरी कैटेगरी, जहां राष्ट्र गीत के वादन के साथ सामूहिक गायन अनिवार्य होगा, में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अवसर, सांस्कृतिक कार्यक्रम या परेड के अलावा अन्य औपचारिक समारोह शामिल हैं. अन्य अवसरों में किसी भी सरकारी या सार्वजनिक कार्यक्रम (औपचारिक राज्य समारोहों को छोड़कर) में राष्ट्रपति के आगमन पर और ऐसे कार्यक्रमों से उनके प्रस्थान से ठीक पहले का समय भी शामिल है. तीसरी कैटेगरी के कार्यक्रम जहां राष्ट्रीय गीत गाया जा सकता है, में विद्यालयी कार्यक्रम शामिल हैं.

स्कूलों में भी ‘वंदे मातरम्’ के लिए सलाह

इसके अलावा आदेश में यह भी कहा गया है, सभी विद्यालयों में दिन की शुरुआत राष्ट्र गीत के सामूहिक गायन से की जा सकती है. विद्यालय प्राधिकरण अपने कार्यक्रमों में राष्ट्र गीत और राष्ट्र गान के गायन को लोकप्रिय बनाने तथा विद्यार्थियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करें.

आदेश के अनुसार, ऐसे अवसरों पर भी राष्ट्र गीत गाया जा सकता है जो पूरी तरह औपचारिक न हों, लेकिन मंत्रियों आदि की उपस्थिति की वजह से यह महत्व रखते हों. राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है.

📢 ताज़ा ख़बरों के लिए हमारे सोशल चैनलों से जुड़ें:

Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बढ़ी ठंड; केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित
भारत

पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बढ़ी ठंड; केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित

October 15, 2026
5.9k
उज्जैन में रावण दहन पर कानूनी विवाद, 4 दशहरा समितियों को लीगल नोटिस; 7 दिन में मांगा शास्त्रीय आधार
भारत

उज्जैन में रावण दहन पर कानूनी विवाद, 4 दशहरा समितियों को लीगल नोटिस; 7 दिन में मांगा शास्त्रीय आधार

October 14, 2026
5.9k
सिंधिया राजघराने की ₹41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझा, आज अदालत में सुनवाई
भारत

सिंधिया राजघराने की ₹41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझा, आज अदालत में सुनवाई

October 14, 2026
5.9k
लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त 14 अक्टूबर को होगी जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1500
भारत

लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त 14 अक्टूबर को होगी जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1500

October 13, 2026
5.9k
Kuno National Park: कूनो में अब तक 28 चीतों की मौत, इस साल 7 ने गंवाई जान; मादा चीता आशा के शावक की मौत
भारत

Kuno National Park: कूनो में अब तक 28 चीतों की मौत, इस साल 7 ने गंवाई जान; मादा चीता आशा के शावक की मौत

October 13, 2026
5.9k
CM योगी का बरेली में बयान- 2017 से पहले त्योहारों पर होते थे उपद्रव, अब सुरक्षित माहौल में पर्व मना रहे लोग
भारत

CM योगी का बरेली में बयान- 2017 से पहले त्योहारों पर होते थे उपद्रव, अब सुरक्षित माहौल में पर्व मना रहे लोग

October 13, 2026
5.9k
चित्रकूट में तालाब में मछली पकड़ने गए तीन लोगों की मौत, 17 वर्षीय किशोर समेत दो गांवों में पसरा मातम
भारत

चित्रकूट में तालाब में मछली पकड़ने गए तीन लोगों की मौत, 17 वर्षीय किशोर समेत दो गांवों में पसरा मातम

October 10, 2026
5.9k
Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, अभिजीत दिपके को एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका; सीमाओं पर चेकिंग तेज
भारत

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, अभिजीत दिपके को एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका; सीमाओं पर चेकिंग तेज

October 10, 2026
5.9k
Delhi Train Alert: 10 अक्टूबर को दिल्ली जाने वाली 4 ट्रेनें रद्द, 2 का समय 5 घंटे बदला; सफर से पहले चेक करें अपडेट
भारत

Delhi Train Alert: 10 अक्टूबर को दिल्ली जाने वाली 4 ट्रेनें रद्द, 2 का समय 5 घंटे बदला; सफर से पहले चेक करें अपडेट

October 9, 2026
5.9k
UP News: जेवर एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने का प्रस्ताव, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
भारत

UP News: जेवर एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने का प्रस्ताव, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

October 9, 2026
5.9k
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली आखिरी सांस; पुणे के डोणजे गांव में होगा अंतिम संस्कार
भारत

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली आखिरी सांस; पुणे के डोणजे गांव में होगा अंतिम संस्कार

October 8, 2026
5.9k
दिग्विजय सिंह दशहरा से निकालेंगे उज्जैन से अयोध्या तक 1800 किमी की ‘सत्य, सनातन, स्वाभिमान यात्रा’
भारत

दिग्विजय सिंह दशहरा से निकालेंगे उज्जैन से अयोध्या तक 1800 किमी की ‘सत्य, सनातन, स्वाभिमान यात्रा’

October 7, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

October 6, 2026
योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व .....

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021
मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आनंद विहार में सेवा कार्यक्रम

मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आनंद विहार में सेवा कार्यक्रम

October 3, 2026
श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन राजा परीक्षित के श्राप और शुकदेव जी के आगमन का भावपूर्ण वर्णन

श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन राजा परीक्षित के श्राप और शुकदेव जी के आगमन का भावपूर्ण वर्णन

October 26, 2026
खोड़ा के हिमालय एंक्लेव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

खोड़ा के हिमालय एंक्लेव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

October 25, 2026
गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश

गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश

October 24, 2026
विद्या बाल भवन स्कूल में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ‘संपर्क सभा’, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विद्या बाल भवन स्कूल में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ‘संपर्क सभा’, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

October 23, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
Currently Playing

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

वीडियो
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10926 shares
    Share
    4370
    Tweet 2732
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7197 shares
    Share
    2879
    Tweet 1799
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5719 shares
    Share
    2288
    Tweet 1430
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5694 shares
    Share
    2278
    Tweet 1424
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5498 shares
    Share
    2199
    Tweet 1375
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन राजा परीक्षित के श्राप और शुकदेव जी के आगमन का भावपूर्ण वर्णन

श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन राजा परीक्षित के श्राप और शुकदेव जी के आगमन का भावपूर्ण वर्णन

October 26, 2026
खोड़ा के हिमालय एंक्लेव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

खोड़ा के हिमालय एंक्लेव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

October 25, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • E-Newspaper

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.