• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Wednesday, August 5, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home उत्तराखंड

कब थमेगा यह खूनी मंजर.

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
May 25, 2017
in उत्तराखंड, विज्ञापन
5.5k 56
A A
0
shutterstock 70632367
4.7k
SHARES
5.9k
VIEWS
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on Twitter

दिल्ली : ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर दुनिया को हिला कर रख दिया है। इस अमानवीय, क्रूर एवं आतंकवादी कार्रवाई की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। समझ में नहीं आता कि मासूम बच्चों का खून बहाकर और नौजवानों की जिंदगी छीनकर कोई कौन-सा मकसद हासिल करना चाहता है। एक आत्मघाती हमलावर ने यह विस्फोट उस वक्त किया, जब शहर के एक इनडोर स्टेडियम मैनचेस्टर एरिना में अमेरिकी युवा गायिका एरियाना ग्रैंड का पॉप कॉन्सर्ट समाप्त ही हुआ था। विस्फोट में 22 लोगों की मौत हो गई और 59 लोग घायल हो गए। हमले में हमलावर की भी मौके पर ही मौत हो गई। बम के धमाके से भी ज्यादा आवाज दुनियाभर के मीडियातंत्र में हुई है, सर्वत्र इस घटना की घोर निन्दा की जा रही है, कभी मन्दिर, कभी मस्जिद, कभी स्कूल, कभी भीड़भरे बाजार और कभी संगीत सभाओं में आतंक एवं हिंसा का कहर बरपाना अमानवीयता की चरम पराकाष्ठा है। संगीत की मस्ती में सराबोर लोगों को इस तरह की डरावनी एवं खौफनाक मौत का गीत सुनाकर हमेशा के लिये गहरी नींद में झौंक देना-बर्बरता एवं क्रूरता की शर्मनाक निष्पत्ति है। इस तबाही से समूची दुनिया सहम गयी है। धमाके के बाद आग का बड़ा गोला हवा में उठा, शोलों की आंच न केवल ब्रिटेन के लोगों ने ही महसूस की है बल्कि इस आंच की तपिश भारत सहित दुनियाभर ने भी महसूस की।

मैनचेस्टर में एक पॉप कंसर्ट के बाद किशोर और युवा दर्शकों के बीच खुद को बम से उड़ाने वाले आत्मघाती हमलावर के बारे में माना जा रहा है कि वह अकेला ही था और वह पुलिस की निगाह में तो था, लेकिन उसे गंभीर खतरे के तौर पर नहीं देखा जा रहा था। पेरिस, बर्लिन, नाइस, बु्रसेल्स आदि में भी हमले करने वाले आतंकी ऐसे थे जो आइएस से सीधे जुड़े थे और उसके लिए कुछ कर गुजरने पर आमादा थे। यदि मैनचेस्टर में 22 निर्दोष लोगों को निशाना बनाने और 60 लोगों को जख्मी करने वाला आतंकी भी इसी श्रेणी का था तो इसका मतलब है कि सुरक्षा में किसी न किसी स्तर पर बड़ी चूक हुई। चूंकि ऐसे संदिग्ध तत्व बार-बार आतंकी हमलों को अंजाम देने में सफल हैं जो पुलिस के रडार पर होते हैं इसलिए यूरोपीय देशों के लिए यह आवश्यक है कि वे पश्चिम एशिया जाकर आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ने के पहले अपनी सुरक्षा एवं खुफिया व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करें।

यें भीपढ़ें :-

महामारी से यूपी के 50 से अधिक रेडजोन घाेे‍षित

कनाडाई पीएम का भारत पर आरोप ,क्यों मिली खालिस्‍तानी आतंकी की वीजा की मंजूरी

अमेरिका ने भारत को अटैक हेलीकॉप्टर बेचने की मंजूरी दी

हर आतंकवादी वारदात के बाद समय के साथ जख्म तो भर जाते हैं लेकिन इनका असर लम्बे समय तक बना रहता है। मानवता स्वयं को जख्मी महसूस करती है, घोर अंधेरा व्याप्त हो जाता है। यह जितना सघन होता है, आतंकियों का विजय घोष उतना ही मुखर होता है। आतंकवाद की सफलता इसी में आंकी जाती है कि जमीन पर जितने अधिक बेकसूर लोगों का खून बहता है, चीखें सुनाई देती है, डरावना मंजर पैदा होता है उतना ही आतंकवादियों का मनोबल दृढ़ होता है, हौसला बढ़ता है। इन घटनाओं के बाद उन मौत के शिकार हुए परिवारों के हिस्से समूची जिन्दगी का दर्द और अन्य लोगों के जीवन में इस तरह की घटनाओं का डर – ये घटनाएं और यह दर्द जितना ज्यादा होगा, आतंकवादियों को सुकून शायद उतना ही ज्यादा मिलेगा। इससे उपजती है अलगाव की आग, यह जितनी सुलगे कट्टरपंथियों की उतनी ही बड़ी कामयाबी। इन घटनाओं को अंजाम देने वाले जितने भी आतंकवादियों की मौत हो जाए, उनकी मौत संगठन की शहादत की सूची में शामिल हो जाती है। आत्मघातियों का महिमामंडन किया जाता है। ब्रिटेन हो, अमेरिका हो, फ्रांस हो या जर्मनी, जितने आतंकी सुरक्षा बलों के हाथों मरेंगे, बदले की भावना उतनी ही ज्यादा परवान चढ़ेगी।

ब्रिटेन के साथ अमेरिका को भी यह समझना होगा कि आतंकवाद के खिलाफ जिस तरह आधी-अधूरी लड़ाई लड़ी जा रही है वह नए-नए आतंकियों को पैदा कर रही है। यदि यह समझा जा रहा है कि आतंकी संगठनों के इलाकों में बमबारी करने मात्र से आतंकियों का खात्मा हो जाएगा तो ऐसा नहीं होने वाला। यह देखना दयनीय है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश आतंक के खिलाफ लड़ाई में अपने आर्थिक हितों को इस हद तक प्राथमिकता दे रहे कि कई बार आतंकी संगठनों के मददगार शासकों की ही तरफदारी करते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल ट्रंप ने एक रोषभरी टिप्पणी की कि ”इस शैतानी विचारधारा को पूरी तरह नष्ट करना होगा और निर्दोष लोगों की सुरक्षा करनी होगी। सभी सभ्य राष्ट्रों को एक होना होगा।“ लेकिन यह एक राजनीति बयानभर है, वे अगर चाहे तो आतंकवाद को खत्म करना कोई महाभारत नहीं है। लेकिन उनकी कथनी और करनी में अंतर है, वे कहते कुछ है और करते कुछ और है।

अभी कल तक ट्रंप सऊदी अरब के शासकों के खिलाफ गर्जन-तर्जन करते दिखाई दे रहे थे, लेकिन अब सबसे पहले उन्हीं के पास जाना और हथियारों का सौदा करना जरूरी समझा। यह भी विचित्र है कि अमेरिका की तरह ज्यादातर यूरोपीय देश यह नहीं तय कर पा रहे कि सीरिया के राष्ट्रपति असद ज्यादा बड़ा खतरा हैं या उन्हें सत्ता से बाहर करने पर आमादा आतंकी गुट? बन्दूक किसी व्यक्ति को कीमती नहीं बना सकती। विडम्बना यह है कि हथियारों के ऊँचे भण्डार पर बैठे देश आतंकवाद के सामने कितना बौने है।
सवाल उठता है कि इस प्रकार के आतंकवाद से कैसे निपटा जाए। कारबम, ट्रकबम, मानवबम- ये ईजाद किसने किए? कौन मदद दे रहा है इन आतंकवादियों को। किसका दिमाग है जिसने अपने हितों के लिए कुछ लोगों को गुमराह कर उनके हाथों में हथियार दे दिए और छापामारों ने उन राष्ट्रों की अनुशासित व राष्ट्रभक्त सेना को सकते में डाल दिया। फिर शुरू कर देते हैं उन देशों को आधुनिक हथियारों की ऊँचे दामों पर बिक्री, वहाँ की सेना को अधिक ताकतवर बनाने के लिए। यह परिलक्षित है अफगानिस्तान, इजराइल, पाकिस्तान, खाड़ी के देश आदि में विश्व के करीब तीन दर्जन छोटे-बड़े देशों में, जो वर्षों से आतंकवाद से जूझ रहे हैं। जहां आतंकवाद प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को लील रहा है। हजारों असहाय हो रहे हैं।

आतंकवाद निर्यात भी किया जाता है और आयात भी किया जाता है जिसको अंग्रेजी में ‘स्मगलिंग’ कहते हैं। नशीले पदार्थों, हथियारों और खतरनाक कैमिकल्स को इधर से उधर करने के लिए एक समानान्तर अपराध जगत का नेटवर्क है। जिसने कितने ही सशक्त सरकारी तंत्रों के सिर पर पिस्तौल तानी हुई है। ऐसी स्थिति में रोषभरी टिप्पणियों व प्रस्तावों से आतंकवाद से लड़ा नहीं जा सकता। आतंकवाद से लड़ना है तो दृढ़ इच्छा-शक्ति चाहिए। विश्व की आर्थिक और सैनिक रणनीति को संचालित करने वाले देश अगर ईमानदारी से ठान लें तो आतंकवाद पर काबू पाया जा सकता है। जैसे शांति, प्रेम खुद नहीं चलते, चलाना पड़ता है, ठीक उसी प्रकार आतंकवाद भी दूसरों के पैरों से चलता है। जिस दिन उससे पैर ले लिए जाएँगे, वह पंगु हो पाएगा।

आतंकवाद पश्चिमी देशों की देन है। उनकी गलतियों के कारण ही अलकायदा और आईएस का जन्म हुआ। पश्चिमी देशों के स्वार्थ का इतिहास इस बात को प्रमाणित करता है कि आईएस जैसा संगठन सिर्फ धर्म के जज्बे से पैदा नहीं हुआ है। तेल की अर्थव्यवस्था का ‘जेहाद’ तो पश्चिमी देशों ने शुरू किया था, उन्हें तो इसकी जद में आना ही था। इन गलतियों से सबक सीखकर आतंकवाद के खिलाफ ईमानदार लड़ाई लड़नी ही होगी, लेकिन इसमें पश्चिमी देशों के अपने-अपने स्वार्थ आडे आ रहे हैं, इन्हें हटाए बिना आतंकवाद मुक्त विश्व का सपना देखना अर्थहीन ही है। विडंबना यह है कि दुनिया के सभी बड़े मुल्क आतंकवाद से लड़ने की बात तो करते हैं, पर इस मामले में भी फैसले अपना स्वार्थ देखकर ही करते हैं। तमाम राष्ट्राध्यक्षों को समझना चाहिए कि आतंकी घटनाएं लोगों का हौसला पस्त कर रही हैं। अगर वे इसे रोकने की गंभीर कोशिश नहीं करेंगे तो उन्हें जबर्दस्त आक्रोश एवं महाविस्फोट का सामना करना पड़ सकता है। अगर शक्ति सम्पन्न लोग सक्रिय नहीं होते तो छोटे-छोटे लोगों द्वारा एक क्रांति की संभावना से भी नकारा नहीं जा सकता जो दुनिया की तस्वीर बदल दे।

प्रेषकः

lalit gargg

(ललित गर्ग)
60, मौसम विहार, तीसरा माला,
डीएवी स्कूल के पास, दिल्ली-110051
फोनः 22727486, 9811051133

Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

file 00000000f54c81fbb91a0b65fb31ae7b
विज्ञापन

प्रिंट, डिजिटल एवं न्यूज़ मीडिया क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम, ‘सत्यम् लाइव मीडिया कंसल्टेंसी’ ने शुरू की समग्र मीडिया सेवाएँ

August 2, 2026
5.9k
machli 11 1
उत्तराखंड

नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी

March 10, 2026
5.9k
news 2026 03 08t110307.275
उत्तराखंड

Nainital Crime News: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ कैब ड्राइवर की हैवानियत, चलती कार से कूदकर बचाई आबरू

March 8, 2026
5.9k
untitled design 2026 03 07t102305.778
उत्तराखंड

धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान

March 7, 2026
5.9k
pushkar singh dhami 2
उत्तराखंड

उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना ‘टॉप स्टेट’

March 7, 2026
5.9k
nikahhh
उत्तराखंड

Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा

March 6, 2026
5.9k
himalayan 0.2 the tehri lake festival
उत्तराखंड

उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना

March 6, 2026
5.9k
char dham
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और आवेदन का तरीका

March 6, 2026
5.9k
add a heading 15
उत्तराखंड

रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?

March 5, 2026
5.9k
pushkar singh dhami holi festival
उत्तराखंड

आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां

March 5, 2026
5.9k
haridwar holi clash
उत्तराखंड

Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव

March 5, 2026
5.9k
untitled design 2026 02 23t131418.124
उत्तराखंड

Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरशिप को लेकर किया बड़ा दावा

February 23, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
IMG 20260714 WA0009

प्रिथक फाउंडेशन ने ‘Odyssey 2026 – Expression of Kindness’ का भव्य आयोजन किया

July 14, 2026
dashehra 310520 b

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021
IMG 20260720 WA0052

एडवोकेट राज सिंह चंद्रवंशी बने अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

July 20, 2026
7133 repo rate 430952 rbi 585112 022895736259 119970003587889 062837284 844030287

Repo Rate पर RBI का बड़ा फैसला, होम-ऑटो लोन की EMI में फिलहाल नहीं होगा बदलाव

August 5, 2026
7131 949710244417046288583685143296 785344660 546435802504371166 432204

महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह बैन, बेचते पकड़े गए तो होगी सख्त कार्रवाई

August 5, 2026
7153 536327338 538357998231 294192 189951275863438255 157310963442676268

बुध गोचर से चमकेगी किस्मत, इन पांच राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

August 5, 2026
7149 dpl 2026 683178203 268701449418072704 170222899765 460743 014697903742867

DPL 2026 में हिम्मत सिंह का अनोखा रन आउट, वीडियो हुआ वायरल

August 5, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • 92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    9846 shares
    Share 3938 Tweet 2462
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    6906 shares
    Share 2762 Tweet 1727
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5691 shares
    Share 2276 Tweet 1423
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5615 shares
    Share 2246 Tweet 1404
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5487 shares
    Share 2195 Tweet 1372
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

7133 repo rate 430952 rbi 585112 022895736259 119970003587889 062837284 844030287

Repo Rate पर RBI का बड़ा फैसला, होम-ऑटो लोन की EMI में फिलहाल नहीं होगा बदलाव

August 5, 2026
7131 949710244417046288583685143296 785344660 546435802504371166 432204

महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह बैन, बेचते पकड़े गए तो होगी सख्त कार्रवाई

August 5, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.