• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
  • Media Consultancy
Thursday, November 26, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
उत्तराखंड

चार साल बनाम एक साल, असली चुनौती

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
May 27, 2018
in उत्तराखंड, विज्ञापन
5.5k 56
A A
0
चार साल बनाम एक साल, असली चुनौती
Share on Whatsaap
Share on Telegram
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
ADVERTISEMENT
दिल्ली:  नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर इसका गहन आकलन होना स्वाभाविक है कि उम्मीदें कहां तक पूरी हुईं और अच्छे दिन के वादे का क्या हुआ? मोदी सरकार जिस प्रबल बहुमत से साथ सत्ता में आई थी उसके चलते उससे उम्मीदें भी बहुत बढ़ गई थीं। सच तो यह है कि खुद मोदी सरकार ने जनता की अपेक्षाओं को कहीं अधिक बढ़ा दिया था। लेकिन मोदी इन अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं और शेष रहा एक साल उनके लिये सबसे बड़ी चुनौती का है।

 

विरोधों एवं विवादों के बीच हमने देखा है कि नरेन्द्र मोदी का नया भारत निर्मित हो रहा है। उनके शासनकाल में यह संकेत बार-बार मिलता रहा है कि हम विकसित हो रहे हैं, हम दुनिया का नेतृत्व करने की पात्रता प्राप्त कर रहे हैं, हम आर्थिक महाशक्ति बन रहे हैं, दुनिया के बड़े राष्ट्र हमसे व्यापार करने को उत्सुक हंै, महानगरों की बढ़ती रौनक, गांवों का विकास, स्मार्ट सिटी, कस्बों, बाजारों का विस्तार अबाध गति से हो रहा है। भारत नई टेक्नोलॉजी का एक बड़ा उपभोक्ता एवं बाजार बनकर उभरा है-ये घटनाएं एवं संकेत शुभ हैं। आज भारतीय समाज आधुनिकता के दौर से गुजर रहा है। इन सब स्थितियों के बावजूद  चार साल के शासन का आकलन करते हुए हमें इन रोशनियों के बीच व्याप्त घनघोर अंधेरों पर नियंत्रण तो करना ही होगा तभी भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बना सकेंगे।

 

नरेन्द्र मोदी का राष्ट्रीय यौद्धा का आक्रामक स्वरूप हमने अनेक बार देखा, हाल ही में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन पर संसद में हुई चर्चा के दौरान उनका इस तरह का आक्रामक एवं जोशीला रूप देखा गया। पहली बार उनका संसद के पटल पर ऐसा संवेदनशील एवं जीवंत स्वरूप देखने को मिला, जिसमें उन्होंने विपक्ष विशेषतः कांग्रेस के आरोपों का तथ्यपरक जबाव दिया। शायद यह भारत के संसदीय इतिहास का पहला अवसर था जब कांग्रेस को न केवल नेहरु-गांधी परिवार को लेकर तीखे प्रहार झेलने पडे़ बल्कि कांग्रेस के़ शासन की विफलताओं के इतिहास से भी रू-ब-रू होना पड़ा। उसने जिस तरह की अलोकतांत्रिक स्थिति खड़ी की और इस स्थिति को भारतीय लोकतंत्र के लिये किसी भी कोण से उचित नहीं कहा जा सकता।

 

यें ख़बरेंभी पढ़ें :-

25 फीसद भारतीय ही करते हैं इंटरनेट का इस्तेमाल

गुफा से आती है शिव के डमरू बजने की आवाज

सीएम आदित्यनाथ के खिलाफ नहीं चलेगा केस

नरेन्द्र मोदी दूरदर्शी एवं इन्द्रधनुषी बहुआयामी व्यक्तित्व हंै। इस बात को उन्होंने अपने चार साल के शासन में बार-बार दर्शाया है। कभी वे स्वतंत्रता दिवस के लालकिले के भाषण में स्कूलों में शोचालय की बात करते हंै तो कभी गांधी जयन्ती के अवसर पर स्वयं झाडू लेकर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करते हैं। कभी योग की तो कभी कसरत की। कभी विदेश की धरती पर हिन्दी में भाषण देकर राष्ट्रभाषा को गौरवान्वित करते हंै तो कभी “मेक इन इंडिया” का शंखनाद कर देश को न केवल शक्तिशाली बल्कि आत्म-निर्भर बनाने की ओर अग्रसर करते हैं। नई खोजों, दक्षता, कौशल विकास, बौद्धिक संपदा की रक्षा, रक्षा क्षेत्र में उत्पादन, श्रेष्ठ का निर्माण-ये और ऐसे अनेकों सपनों को आकार देकर सचमुच मोदीजी भारत को लम्बे दौर के बाद सार्थक अर्थ दे रहे हैं।

 

ADVERTISEMENT
आज भी घने अंधेरे कायम है। इन घने अंधेरों के बीच अच्छे दिन की कल्पना करते हुए यह भी माना जाने लगा था कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। चूंकि अपेक्षाओं की कोई सीमा नहीं होती और कई बार सक्षम सरकारों के लिए भी जन आकांक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरना मुश्किल हो जाता है इसलिए इस निष्कर्ष पर पहुंचना कठिन है कि भारत की जनता मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल पर कितनी उत्साहित है और कितनी नाउम्मीद? लेकिन इतना तो तय है ही कि अधूरी उम्मीदों और बेचैनी के भाव के बाद भी मोदी पर लोगों का भरोसा कायम दिख रहा है। यह भरोसा ही मोदी की सबसे बड़ी ताकत है। इस भरोसे की एक बड़ी वजह यह है कि मोदी ने कुछ कर दिखाया है, जैसे कि उच्च स्तर के भ्रष्टाचार पर सख्ती से लगाम लगाना और जन कल्याण की उज्ज्वला, जन-धन सरीखी योजनाओं को कामयाबी की मिसाल बनाना। चार वर्ष के शासन के बाद भी मोदी को जैसी लोकप्रियता हासिल है उसकी मिसाल आसानी से नहीं मिलती। मोदी सरकार के पास बतौर उपलब्धि ऐसा बहुत कुछ है जिसे वह जोर-शोर से रेखांकित कर सकती है, लेकिन काफी कुछ ऐसा भी है जो यह कसक पैदा करता है कि यह सरकार और भी बहुत कुछ कर सकती थी। यदि मोदी सरकार जो कुछ संभव था और उसकी पहुंच में भी दिख रहा था वह कर दिखाती तो शायद उसके प्रति जनता के भरोसे का वजन कुछ और ज्यादा होता।

 

 नरेन्द्र मोदी सरकार की कुछ उपलब्धियां सचमुच उल्लेखनीय हैं, लेकिन इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती कि कई बुनियादी सुधार नहीं हो सके और जो हुए उनमें से कुछ अपेक्षित परिणाम नहीं दे सके। इसके अतिरिक्त सरकार के कुछ साहसिक फैसले नाकामी की चपेट में आ गए, जैसे कि नोटबंदी। इसी तरह कई योजनाएं जमीन पर नहीं उतर सकीं। दरअसल इसी कारण विपक्ष हमलावर है और वह मोदी का मुकाबला करने के लिए जोर-आजमाइश करता दिख रहा है। मुश्किल यह है कि उसके पास एक भी ऐसा नेता नहीं जो साख और लोकप्रियता के मामले में मोदी के आस-पास नजर आता हो। वैकल्पिक एजेंडे और कारगर विचार के अभाव से जूझ रहा विपक्ष एकजुट तो हो सकता है, लेकिन वह मजबूत विकल्प नहीं बन सकता।

 

चार साल की सफलता और असफलता का आकलन करने से निकले निष्कर्ष पर चर्चा करने से ज्यादा वजनदार बात यह है कि मोदी केवल आजाद भारत को नया भारत का स्वरूप देने वाले महानायक ही नहीं है, वे केवल राजनीतिक भी नहीं है, वे सफल प्रधानमंत्री भी नहीं है, बल्कि इन सबसे पहले वे एक मानव हैं, सम्पूर्ण मानव। उच्च स्तर के मानव। राम के बाद उस शृंखला में गांधी, कैनेडी, नेहरू, मण्डेला,….। गिनती के लोगोें ने इस धरती पर मानवता का दर्शन कराया। जिन्होंने देश की दरिद्रता और दरिद्रों के आंसू पोंछें हैं। मोदी तो ऐसे शासक हैं जो सुकरात की तरह अपने देश की नयी पीढ़ी में नित-नये विचार रौप रहे हैं। यदि नयी प्रतिभाओं एवं नयी पीढ़ी को संभावनाओं भरे अवसर मिले तो देश का कायाकल्प हो सकता है।

 

राजनीति में आदर्श की स्थापना की दृष्टि से नरेन्द्र मोदी की अपनी तूफानी सक्रियता और चतुराई से बनाई गई रणनीति की काफी भूमिका है। उनका नेतृत्व यशस्वी है और यही कारण है कि देश की जनता उनकी तरफ आशाभरी निगाहों से देख रही है। उनके दर्शन, उनके व्यक्तित्व, उनकी बढ़ती ख्याति व उनकी कार्य-पद्धतियांे पर भले ही विपक्षी दल कीचड़ उछाल रहे हैं, अमर्यादित भाषा का उपयोग कर रहे हैं और उन्हें गालियां देकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। लेकिन इससे मोदी का कद और उनके शासन की उपलब्धियां कम नहीं हो जाती।
स्वतंत्रता एवं सहअस्तित्व- मोदी की विदेश नीति इतनी स्पष्ट है कि आज दुनिया में भारत का परचम फहरा रही है। उनकी दृष्टि में कोरे हिन्दू की बात नहीं होती, ईसाई, मुसलमान, सिख की बात भी नहीं होती है, उनकी नजर में मुल्क की एकता सर्वाेपरि है। उनके निर्णय उनके इतिहास, भूगोल, संस्कृति की पूर्ण जानकारी के आधार पर होते है।

 

आज जब संसार को गुटों में विभाजित करने वाली महान् शक्तियां भी गुट आधारित विदेश नीति का रास्ता छोड़ रही हैं, तब लगता है कि सर्वत्र मोदी की मौलिक दृष्टि को सहज स्वीकृति मिल रही है। मोदी का समाजवाद और धर्म निरपेक्षता में अगाध विश्वास है। धर्म निरपेक्षता की असली पहचान मोदी करवा रहे हैं। उन्होंने कट्टरता का विरोध किया और वे श्रेष्ठ नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उनकी देशभक्ति, अटूट साहस, नये भारत का संकल्प, धैर्य एवं आदर्शों के प्रति प्रामाणिकता के लिए हमारे हृदयों में परम आदर के अतिरिक्त और कुछ नहीं है।

 

जितनी सर्वकश सत्ता मोदी के हाथों में है, उतनी कुछ तानाशाहों को छोड़कर दुनिया में किसी और के हाथों में नहीं है, यह जन समुदाय का उनमें अटूट विश्वास का प्रतीक है। भारत की जिन खूबियों या कमियों की चर्चा होती है, उसकी जडे़ं मोदी तक जाती हैं। मोदी ने भारत की कई खूबियां, जो नष्ट हो गई थी, उनको नये रूप में उभारा है। हम महसूस कर रहे हैं कि निराशाओं के बीच आशाओं के दीप जलने लगे हैं, यह शुभ संकेत हैं। एक नई सभ्यता और एक नई संस्कृति करवट ले रही है। नये राजनीतिक मूल्यों, नये विचारों, नये इंसानी रिश्तों, नये सामाजिक संगठनों, नये रीति-रिवाजों और नयी जिंदगी की हवायें लिए हुए आजाद मुल्क की एक ऐसी गाथा लिखी जा रही है, जिसमें राष्ट्रीय चरित्र बनने लगा है, राष्ट्र सशक्त होने लगा है, न केवल भीतरी परिवेश में बल्कि दुनिया की नजरों में भारत अपनी एक स्वतंत्र हस्ती और पहचान लेकर उपस्थित है। चीन की दादागिरी और पाकिस्तान की दकियानूसी हरकतों को मुंहतोड़ जबाव पहली बार मिला है। चीन ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि सीमा विवाद को लेकर डोकलाम में उसे भारत के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा। यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व का प्रभाव है। उन्होंने लोगों में उम्मीद जगाई, देश के युवाओं के लिए वह आशा की किरण हैं। इसका कारण यही है कि लोग ताकतवर और तुरन्त फैसले लेने वाले नेता पर भरोसा करते हैं ऐसे कद्दावर नेता की जरूरत लम्बे समय से थी, जिसकी पूर्ति होना और जिसे पाकर राष्ट्र केवल व्यवस्था पक्ष से ही नहीं, सिद्धांत पक्ष भी सशक्त हुआ है। किसी भी राष्ट्र की ऊंचाई वहां की इमारतों की ऊंचाई से नहीं मापी जाती बल्कि वहां के राष्ट्रनायक के चरित्र से मापी जाती है। उनके काम करने के तरीके से मापी जाती है। चार साल बनाम एक साल यानी अब ऐसा कुछ विलक्षण होना चाहिए जो आरोपों की आंधी को भी निस्तेज कर दें।
प्रेषकः
-ललित गर्ग –

📢 ताज़ा ख़बरों के लिए हमारे सोशल चैनलों से जुड़ें:

ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

प्रिंट, डिजिटल एवं न्यूज़ मीडिया क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम, 'सत्यम् लाइव मीडिया कंसल्टेंसी' ने शुरू की समग्र मीडिया सेवाएँ
विज्ञापन

प्रिंट, डिजिटल एवं न्यूज़ मीडिया क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम, ‘सत्यम् लाइव मीडिया कंसल्टेंसी’ ने शुरू की समग्र मीडिया सेवाएँ

August 2, 2026
5.9k
नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी
उत्तराखंड

नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी

March 10, 2026
5.9k
Nainital Crime News: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ कैब ड्राइवर की हैवानियत, चलती कार से कूदकर बचाई आबरू
उत्तराखंड

Nainital Crime News: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ कैब ड्राइवर की हैवानियत, चलती कार से कूदकर बचाई आबरू

March 8, 2026
5.9k
धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान
उत्तराखंड

धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान

March 7, 2026
5.9k
उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना 'टॉप स्टेट'
उत्तराखंड

उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना ‘टॉप स्टेट’

March 7, 2026
5.9k
Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा
उत्तराखंड

Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा

March 6, 2026
5.9k
उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना
उत्तराखंड

उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना

March 6, 2026
5.9k
Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और आवेदन का तरीका
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और आवेदन का तरीका

March 6, 2026
5.9k
रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?
उत्तराखंड

रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?

March 5, 2026
5.9k
आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां
उत्तराखंड

आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां

March 5, 2026
5.9k
Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव
उत्तराखंड

Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव

March 5, 2026
5.9k
Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरशिप को लेकर किया बड़ा दावा
उत्तराखंड

Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरशिप को लेकर किया बड़ा दावा

February 23, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

February 3, 2026
क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व .....

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021
Participants and speakers at Mental Health Confab 2026, organised by Youth for Mental Health in association with Sangath.

Mental Health Confab 2026 Brings 1,300 People Together to Promote Youth Mental Well-being

October 29, 2026
नोएडा सेक्टर-63 में सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त घायल

नोएडा सेक्टर-63 में सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त घायल

November 25, 2026
डॉ. रत्नप्पा कुम्हार का जीवन संघर्ष, राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायक मिसाल: केशव प्रसाद मौर्य

डॉ. रत्नप्पा कुम्हार का जीवन संघर्ष, राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायक मिसाल: केशव प्रसाद मौर्य

November 23, 2026
उत्तर प्रदेश में औद्योगिक नोड्स की संख्या 27 से बढ़ाकर 45 करने की तैयारी: UPEIDA अधिकारी

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक नोड्स की संख्या 27 से बढ़ाकर 45 करने की तैयारी: UPEIDA अधिकारी

November 19, 2026
सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 38, 16 नवंबर से 22 नवंबर 2026

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 38, 16 नवंबर से 22 नवंबर 2026

November 18, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
Currently Playing

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

वीडियो
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    11074 shares
    Share
    4430
    Tweet 2769
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7271 shares
    Share
    2908
    Tweet 1818
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5830 shares
    Share
    2332
    Tweet 1458
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5699 shares
    Share
    2280
    Tweet 1425
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5503 shares
    Share
    2201
    Tweet 1376
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

नोएडा सेक्टर-63 में सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त घायल

नोएडा सेक्टर-63 में सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त घायल

November 25, 2026
डॉ. रत्नप्पा कुम्हार का जीवन संघर्ष, राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायक मिसाल: केशव प्रसाद मौर्य

डॉ. रत्नप्पा कुम्हार का जीवन संघर्ष, राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायक मिसाल: केशव प्रसाद मौर्य

November 23, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Media Consultancy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • E-Newspaper
  • Media Consultancy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.