• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print & Digital Media Consultancy
Thursday, September 24, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
उत्तराखंड

लापरवाही की लपट

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
October 6, 2016
in उत्तराखंड, सम्पादकीय
5.5k 56
A A
0
Share on Whatsaap
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
Share on Telegram

दिल्ली में पार्टिकुलेट मैटर प्रदूषण की मात्रा सात से नौ प्रतिशत तक है और इसका मुख्य कारण शहर में ठोस कचरे का जलते रहना है।

दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में स्थित कचरा निपटान केंद्र में उठते धुएं से उपजी चिंता नई नहीं है। करीब पांच महीने पहले भी जब वहां कचरे के ढेर में आग लगी थी, तो उससे पैदा होने वाले प्रदूषण को लेकर काफी तीखे विवाद उठे थे। मगर उसका कोई हल निकलने के बजाय आखिर वह राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में गुम होकर रह गया। ऐसी जगहों पर अक्सर कहीं किसी कोने से धुआं उठ रहा होता है और फैलता रहता है। पर लापरवाही का आलम यह है कि जब वह आग में तब्दील में हो जाता है और बड़े नुकसान की आशंका खड़ी होती है, तब संबंधित महकमे की नींद खुलती है।

यें भीपढ़ें :-

जंकफूड से बीमार हो रहा है समाज

‘‘युक्ताहार विहारस्य, …….शुद्ध दिनचर्या ही योग है

Startup India Ranking: उत्तराखंड बना ‘स्टार्टअप लीडर’ स्टेट, केंद्र सरकार की रैंकिंग में राज्य को मिला टॉप स्थान; जानें क्या हैं मायने

दिल्ली की वायु की गुणवत्ता पर एक अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में पार्टिकुलेट मैटर प्रदूषण की मात्रा सात से नौ प्रतिशत तक है और इसका मुख्य कारण शहर में ठोस कचरे का जलते रहना है। जलता हुआ कचरा हवा में क्लोराइड की मात्रा बढ़ाता है, जिसकी जद में आने वाले लोगों के भीतर रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है, फेफड़े और सांस से संबंधित बीमारियां हो जाती हैं। शायद यही वजह है कि दिल्ली के कचरा निपटान केंद्रों को ‘कचरा बम’ के रूप में भी देखा जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर उचित निपटान की व्यवस्था हो तो पचास फीसद कचरे को कंपोस्ट खाद में बदला और तीस फीसद का पुनर्चक्रण किया जा सकता है। इस तरह, कचरा निपटान केंद्रों तक सिर्फ बीस फीसद कचरा पहुंचेगा। लेकिन बदइंतजामी की हालत किसी से छिपी नहीं है।

देश की राजधानी दिल्ली को अगर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक माना जाता है, तो वाहनों और दूसरी वजहों से होने वाले प्रदूषण के साथ-साथ यहां के कई कचरा संग्रहण केंद्रों पर फैला कुप्रबंध और व्यापक लापरवाही भी बड़ी वजह है। विडंबना यह है कि दिल्ली की इस तस्वीर के लिए जिम्मेदार वजहों की पहचान के बावजूद सरकार और संबंधित महकमे कभी इस समस्या को अपनी प्राथमिकता सूची में शुमार नहीं करते। यही वजह है कि यहां की हवा में चुपचाप जहर फैलता रहता है और गाहे-बगाहे गंभीर रूप धारण कर लेता है। लापरवाही और गंभीरता से नहीं लेने से उपजी यह स्थिति अकेले दिल्ली की नहीं है। अलग-अलग वजहों से फैलता प्रदूषण समूचे देश के लिए एक बड़ी समस्या बना हुआ है।

इस चिंता को दर्ज करते हुए संसद की एक समिति ने कहा है कि शौचालयों की कमी, पानी की पर्याप्त और नियमित आपूर्ति के अभाव, ठोस और द्रव्य कचरे के कारण उत्पन्न समस्याओं, जल निकायों में बढ़ते प्रदूषण और बिगड़ती स्थिति से मानव बस्तियों और पारिस्थितिकी के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। सवाल है कि समिति ने चिंता के तौर पर जो कारण बताए हैं, उनमें से क्या ऐसा है, जिन्हें लेकर सालों से चिंता नहीं जताई जा रही है! हर क्षेत्र में उच्च तकनीकी और आधुनिकतम संसाधनों की मौजूदगी के बावजूद आखिर क्या वजह है कि प्रदूषण पैदा करने वाले तत्त्वों से निपटने के लिए कोई ठोस योजना सामने नहीं आ पाती! संसदीय समिति ने उम्मीद जताई है कि अगले तीन सालों में स्वच्छ भारत अभियान के लक्ष्यों को हासिल कर लिया जाएगा। पर जब दिल्ली जैसे शहरों में प्रदूषण की मुख्य वजहों से पार पाना कठिन बना हुआ है तो देश के दूसरे इलाकों की स्थिति के बारे में क्या कहा जा सकता है।

योगेश कश्यप
संपादक-सत्यम् लाइव

Send
Share1876
Tweet1172
Share328
Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

उत्तराखंड

नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी

March 10, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Nainital Crime News: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ कैब ड्राइवर की हैवानियत, चलती कार से कूदकर बचाई आबरू

March 8, 2026
5.9k
उत्तराखंड

धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान

March 7, 2026
5.9k
उत्तराखंड

उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना ‘टॉप स्टेट’

March 7, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा

March 6, 2026
5.9k
उत्तराखंड

उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना

March 6, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और आवेदन का तरीका

March 6, 2026
5.9k
उत्तराखंड

रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?

March 5, 2026
5.9k
उत्तराखंड

आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां

March 5, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव

March 5, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरशिप को लेकर किया बड़ा दावा

February 23, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Haridwar Kumbh 2027: कुंभ मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, ग्राउंड जीरो पर उतरीं मेलाधिकारी, घाटों और सड़कों का निरीक्षण

February 17, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

शामली में हरियाणवी सिंगर-एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

August 26, 2026

भोटेकोशी नदी में फिर बढ़ा जलस्तर, नेपाल में नई आपदा की आहट; कई इलाकों में अलर्ट

August 30, 2026

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, नितिन नवीन शुक्रवार को 90 प्रचार रथों को दिखाएंगे हरी झंडी

September 24, 2026

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में आग के दौरान जोरदार धमाका, 14 दमकलकर्मी घायल; 8 की हालत गंभीर

September 24, 2026

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2026

September 24, 2026

कोलकाता के मुकुंदपुर में TMC-BJP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, कई घायल; पार्टी कार्यालय के कब्जे को लेकर बढ़ा विवाद

September 23, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10765 shares
    Share
    4306
    Tweet 2691
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7099 shares
    Share
    2840
    Tweet 1775
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5694 shares
    Share
    2278
    Tweet 1424
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5633 shares
    Share
    2253
    Tweet 1408
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5496 shares
    Share
    2198
    Tweet 1374
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, नितिन नवीन शुक्रवार को 90 प्रचार रथों को दिखाएंगे हरी झंडी

September 24, 2026

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में आग के दौरान जोरदार धमाका, 14 दमकलकर्मी घायल; 8 की हालत गंभीर

September 24, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.