सत्यम् लाइव, 18 अप्रैल 2021, दिल्ली।। भारतीय जनमानस के मन में कोरोना का भय तो कम दिखने को मिला परन्तु बाजार में भ्रमण करने के पश्चात् ये अवश्य सुनने को मिला कि ऑनलाइन पर जोर देकर सारे इसको परिणाम दिया जा रहा है और मीडिया के माध्यम से जनता के अन्दर डर बिठाया जा रहा है एक बहुत बडे दिल्ली और यूपी से आती हुए सर्वे में जनता की आवाज हमारे सामने आयी कि नया व्यापार चालू किया जा रहा है और वो है ऑनलाइन का।
बाजार में भीड नहीं आयेगी और भूख लगेगी तो भोजन तो करेगी ही ऐसे मेें अब जनता ऑनलाइन पर सामान मॅगा रही है और बडा व्यापारी जाेे ये खर्चा कर सकता है धीरे धीरे खाद्य सामग्री रोजमर्रा के सामानों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले दो माह में लगभग होम डिलीवरी 65 फीसद तक का बढी है।
ऑनलाइन करें, शॉपिंग पर होगी छूट https://www.satyamlive.com/do-online-there-will-be-a-discount-on-shopping/
साथ ही अभी तक तो होम डिलीवरी करने पर दुकानदारों ने सामानों की कीमतें नहीं बढ़ाई है। जिस रेट पर दुकान से दे रहे हैं उसी हिसाब से होम डिलीवरी करके भी पहुॅचा रहे हैं परन्तु ये सब अभी वो व्यापारी हैंं जिनको मध्यमवर्गीय में गिना जायेगा। अभी बडे व्यापारी के पास जब पहुॅचा जाये तो वो आज भी इन्हीं दुकनदार को सामान देेेना उचित समझ रहा है परन्तु ये नहीं भूलना होगा कि उससे भी बडे व्यापारी वॉलमार्ट या जियो अभी भी इस खेल में धीरे धीरे ही कदम बढा रहे हैं परन्तु जल्द ही वो भी अपनेे पॉव पसारेगेें।
सुनील शुक्ल





















