सत्यम् लाइव, 5 अप्रैल, 2021, दिल्ली।। बस्तर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को नक्सलियों ने 700 जवानों को घेरकर हमला किया। इस हमले में 24 जवान शहीद हुए, प्राप्त सूचना के अनुसार 31 जवान घायल हैं। 700 जवानों को घेर कर हमला करने का षडयंत्र नक्सलियों ने क्याेे रचा है? इस पर कोई खबर अब तक प्राप्त नहीं हो पायी है। इन 200 जवानों में कोबरा बटालियन के 9, DRG के 8, STF के 6 और एक बस्तरिया बटालियन का जवान शामिल है।
इन शहीद जवानों के परिवार जन के साथ हमदर्दी जताते हुए गृहमंत्री अमित शाह जी ने कहा कि इन जवानों की शाहादत कभी व्यर्थ नहीं जाने देगें बल्कि नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी व हम इसे परिणाम तक ले जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं। मैं उनके परिवार व देश को विश्वास दिलाता हूं कि जवानों ने देश के लिए जो अपना बलिदान दिया है वो व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी व हम इसे परिणाम तक ले जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में शदीद हुए 22 जवानों के नाम इस प्रकार हैं. 1. दीपक भारद्वाज (सब इंस्पेक्टर), 2. रमेश कुमार जुर्री (हेड कॉन्स्टेबल), 3. नारायण सोढ़ी (हेड कॉन्स्टेबल), 4. रमेश कोरसा (कॉन्स्टेबल), 5. सुभाष नायक (कॉन्स्टेबल), 6. किशोर एंड्रिक (असिस्टेंट कॉन्स्टेबल), 7. सनकूराम सोढ़ी (असिस्टेंट कॉन्स्टेबल), 8. भोसाराम करटामी (असिस्टेंट कॉन्स्टेबल), 9. श्रवण कश्यप (हेड कॉन्स्टेबल), 10. रामदास कोर्राम (कॉन्स्टेबल), 11. जगतराम कंवर (कॉन्स्टेबल), 12. सुखसिंह फरस (कॉन्स्टेबल), 13. रमाशंकर पैकरा (कॉन्स्टेबल), 14. शंकरनाथ (कॉन्स्टेबल), 15. दिलीप कुमार दास (इंस्पेक्टर), 16. राजकुमार यादव (हेड कॉन्स्टेबल), 17. शंभूराय (कॉन्स्टेबल), 18. धर्मदेव कुमार (कॉन्स्टेबल), 19. शखामुरी मुराली कृष्ण (कॉन्स्टेबल), 20. रथू जगदीश (कॉन्स्टेबल), 21. बबलू रंभा (कॉन्स्टेबल), 22. समैया माड़वी (कॉन्स्टेबल)।
इसेे दु:खद बताते हुए प्रधानमंत्री नरेेेेेन्द्र मोदी जी ने कहा है कि “छत्तीसगढ़ में माओवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए जवानों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। वीर शहीदों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”
सुनील शुक्ल





















