सत्यम् लाइव, 31 मई 2021, दिल्ली।। आज दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म अभिनेत्री जूही चावला ने 5G नेटवर्क के खिलाफ याचिका दायर की, जिसमें याचिका में लिखा गया है कि 5जी नेटवर्क से जो रेडियशन अर्थात् विकिरण पैदा हो रही है वो पर्यावरण को नुकसान दायक है और ये एक ऐसा खतरा पैदा करेगा जो जानवरों और वनस्पति पर भी बहुत बुरा प्रभाव डालेगा। गम्भीरता से ऐसा भी कहा गया है कि इससे होने वाले नुकसान को शायद कभी बदला न जा सके।
जूही चावला की यह याचिका जस्टिस सी हरि शंकर के समक्ष आई थी, जिसे उन्होंने दूसरी बेंच को स्थानांतरित कर दिया है, जिस पर 2 जून को सुनवाई होगी। जूही चावला जी का दावा है कि 5जी नेटवर्क स्थापित करने की इजाजत दे दी गई तो धरती पर कोई भी इंसान, जानवर, पक्षी, कीड़े-मकोड़े और कोई भी पौधा इसके विकिरण के प्रभाव से बच पाना मुश्किल हो जायेगा और यदि अनुमति दे दी जाती है तो सरकार ये सुनिश्चत करे कि नुकसान नहीं होगा।
सुनील शुक्ल





















