सत्यम् लाइव, 20 जुलाई, 2021, दिल्ली।। गाजियाबाद रोडवेज डिपो की बस नम्बर UP-81BT5303 जो बुलंदशहर से दिल्ली सवारियों से भरी बस थी सिंकदराबाद क्षेत्र के बिलसुरी गांव के पास से लगभग 1 बजे जब गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस चालक ओवरटेक कर रहा था, ज्यादा बारिश होने के कारण बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और पलट गयी।
बस के पलटने से, राह पर पैदल जा रहीं बिलसुरी गॉव की छह महिलाएं इसके चपेटे में आ गई और बस के नीचे दबने से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिनका नाम सत्यवीरी पत्नी बनवारी निवासी बिलसुरी बताया जा रहा है जबकि बिलसुरी ही गांव की पांच महिलाओं समेत 18 से अधिक घायल सवारियों को पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती करवाया है।
जिसमे पांच की हालत गम्भीर बताई जा रही है। बस बस का चालक लक्ष्मण सिंह तथा परिचालक गोविंद सिंह थे। सूचना मिलते ही परिवहन विभाग के आला अधिकारी गाजियाबाद रीजन के आरएम श्री एण्के सिंह एवं एस.एम. श्री मनोज सिंह एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
संवददाता: राहुल कुमार





















