• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Sunday, July 12, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • सोशल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • सोशल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home उत्तर प्रदेश

हकलाना, तुतलाना, जीभ लडखडाने का सफल इलाज: “स्पीच थैरेपी के माध्यम से”

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
March 30, 2018
in उत्तर प्रदेश, दिल्ली, विज्ञापन
5.5k 56
A A
0
865879cf 2bf7 4a6b ae56 246c456b685b
4.7k
SHARES
5.9k
VIEWS
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

दिल्ली: एक शोध के अनुसार भारत में सात से नौ प्रतिशत लोगों को बोलने, सुनने और समझने में परेशानी होती है। इसमें से 14 प्रतिशत समस्याएं केवल स्पीच डिसॉर्डर यानी बोलने से जुड़ी हुई हैं। स्पीच थेरेपिस्ट की मानें तो कम उम्र में ही इसके उपचार की ओर ध्यान देना समस्या को बढ़ने से रोक देता है, बता रहे हैं
डाक्टर मुरली सिंह

इतना आसान है न ‘दुबई’ शब्द बोलना!  पर एक समय स्पीच डिसॉर्डर से जूझ चुके अभिनेता रितिक रोशन के लिए ऐसा नहीं था। जब दुबई में वह अपना पहला अवॉर्ड लेने जा रहे थे, तो उन्हें अपने भाषण के बाद जोश के साथ ‘आई लव यू दुबई’ बोलना था। स्पीच डिसॉर्डर के कारण वह ‘दुबई’ शब्द पर अटक रहे थे। ऐसे में हिृतिक ने इसे बोलने का जमकर अभ्यास किया। कार्यक्रम से एक रात पहले भी वह अपने होटल के कमरे में काफी देर तक तेज आवाज में ‘दुबई’ शब्द दोहराते रहे। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने उस समारोह में धाराप्रवाह बोला। वह ‘दुबई’ शब्द पर अटके भी नहीं। बोलने से जुड़ी इस तरह की समस्याओं के साथ एक राहत की बात यह है कि सही समय पर इस पर काम हो, तो सौ प्रतिशत सुधार भी हो सकता है और यह भी कि अब लोग इसके प्रति जागरूक हो रहे हैं।

यें भीपढ़ें :-

वॉइस ऑफ़ वुमन फाउंडेशन ने की महिलाओ को सशक्त करने के पहल !

अखिल भारतीय रेलवे खान- पान लाइसेंसेज वेलफेयर एसोसिएशन का किसान आंदोलन को समर्थन ।

कपिल सिब्बल ने कहा वो लड़ना नहीं चाहते, स्वीकारी केजरीवाल की माफी

हालांकि बड़े स्तर पर अभी भी लोग अपने बच्चे के साफ न बोलने पर सोचते हैं कि उनके वयस्क होने पर यह समस्या खुद-ब-खुद सुलझ जाएगी। पर ऐसा हमेशा नहीं होता है। इस समस्या से जूझ रहे व्यक्ति का हंसी का पात्र बनना, आत्मविश्वास प्रभावित होना एक आम बात है। बीते कुछ सालों में इस समस्या को लेकर लोगों का नजरिया काफी बदला है। सिलेब्रिटीज भी अब इस तरह की समस्याओं को लेकर सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं। हालांकि यह भी सच है कि स्पीच थेरेपिस्ट की पहुंच फिलहाल बड़े शहरों तक ही सीमित है, जबकि इससे प्रभावित बच्चों की संख्या कहीं अधिक है।

पांच तरह की परेशानी :-
स्पीच डिसॉर्डर मुख्य रूप से पांच तरह के होते हैं। इनमें सबसे पहला है हकलाना (स्टैमरिंग), दूसरा है तुतलाना व  स्पष्ट शब्द न बोलना, तीसरा है सुनने में अक्षम होने की वजह से भाषाई समस्याएं होना, चौथा है भाषा को समझ कर उचित प्रतिक्रिया देने में अक्षम होना और पांचवां है किसी तरह के विकिरण   (रेडिएशन) के संपर्क में आना या किसी खास दवा के प्रभाव या किसी अन्य कारण के चलते आवाज से जुड़ी समस्याएं होना, जैसे आवाज का     भारी होना, गला हमेशा बैठा रहना, गले के वोकल कॉर्ड वाले भाग में कैंसर या वोकल कॉर्ड को नुकसान पहुंचना आदि।

जानें ‘स्पीच माइलस्टोन्स’ को:- 
किसी भी बच्चे में बोलने की क्षमता के विकास से जुड़े चरणों को डॉक्टर ‘स्पीच माइलस्टोन्स’ कहते हैं। जैसे, तीन माह के होने तक बच्चे ‘कूइंग’ और ‘गूइंग’ करने लगते हैं, यानी उनकी बोली में सबसे ज्यादा ‘क’ और ‘ग’ जैसे अक्षर होते हैं। इसी तरह छह माह के होने पर वे ‘बैबलिंग’ करने लगते हैं, यानी होंठों को मिलाकर बोले जाने वाले ‘बाबाबा’, ‘पापापा’ जैसे शब्द बोलने लगते हैं। एक साल के होने तक वे ‘चाचा’ और ‘दादा’ जैसे शब्द बोलने लगते हैं। वहीं दो साल के होते-होते तक वे दो से तीन शब्दों के समूह वाले वाक्य भी बोलने लगते हैं, जैसे, ‘बाय-बाय!’ आदि। अगर उम्र के इन पड़ावों पर पहुंचने के बाद भी आपका बच्चा बोलने में पर्याप्त तेजी नहीं दिखा रहा है, तो आपको विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। विशेषज्ञ स्पीच थेरेपी से बच्चे को बोलने में मदद कर सकते हैं। यह थेरेपी हर बच्चे की समस्या और उम्र के आधार पर दी जाती है।

उम्रदराज लोग भी होते हैं शिकार:-
कई बार बड़ी उम्र के लोग भी स्पीच डिसॉर्डर के शिकार हो जाते हैं। बड़ों को मुख्य रूप से ‘फ्लुएंसी डिसॉर्डर’ (हकलाना) और ‘क्लैरिटी डिसॉर्डर’ (बोलने में स्पष्टता की कमी) होते हैं। एक्सीडेंट या दिमाग में चोट लगने पर भी कई बार बोलने की क्षमता पर पूर्ण या आंशिक असर पड़ जाता है। कई बार समस्या बचपन से ही होती है, जिस पर ध्यान बड़े होने पर दिया जाता है। स्पीच थेरेपी केवल छोटे बच्चों के लिए ही नहीं बड़ों के लिए भी फायदेमंद साबित होती है।

इनसे भी पड़ता है बोलने की क्षमता पर प्रभाव:-
मस्तिष्क के तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को भी बोलने से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। कुछ लोगों में स्पीच थेरेपी का अच्छा असर देखने को मिलता है। मजबूत इच्छाशक्ति की भी इसमें खास भूमिका है। कुछ अन्य समस्याएं होने पर भी बोलने की क्षमता पर असर पड़ने लगता है, जैसे-  ‘ऑटिज्म ‘अटेंशन डेफिसिट हायपरएक्टिविटी डिसॉर्डर (एडीएचडी)
‘स्ट्रोक  ‘मुख का कैंसर  ‘गले का कैंसर  ‘दिमाग से जुड़ी हंटिंग्टन्स डिजीज ‘डिमेंशिया  ‘लकवा ‘आनुवंशिक कारण
बच्चों से बतियाएं, सुनाएं लोरी

आजकल बच्चों का समय माता-पिता की कहानियों और लोरी की जगह टीवी  व वीडियो गेम्स पर अधिक बीत रहा है। ऐसा करने पर बच्चों की चीजों को देखकर समझने की क्षमता तो विकसित होती है, पर भावनात्मक और संवाद क्षमता विकसित नहीं हो पाती। इससे बचने के लिए अभिभावकों को अपने बच्चों से बात करने, उन्हें किस्से, कहानी, लोरी सुनाने के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। अगर बच्चा किसी शब्द को गलत बोल रहा है, तो उसकी नकल करने और उस पर लाड जताने की जगह उसके सामने खुद उस शब्द को सही तरीके से बोलना चाहिए।

अध्यापक व एंकर भी रहें सतर्क:-
पढ़ाना, रेडियो व टीवी पर एंकरिंग करने से जुड़े काम करने वाले लोगों में स्पीच से जुड़ी समस्याएं होती रहती हैं। ज्यादा देर तक या तेज बोलने से वॉइस बॉक्स (गले का एक विशिष्ट भाग) को नुकसान पहुंचता है, जिससे आवाज की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इसी तरह गायन के क्षेत्र से जुड़े लोग भी कई बार रियाज के वक्त ऊंचे या नीचे सुर में गाते हैं। कई बार आवाज पर क्षमता से अधिक जोर देने या लगातार लंबे समय तक गाने से भी वोकल कॉर्ड पर असर पड़ता है। अकसर गायकों को गाने से पहले अपनी आवाज को वॉर्म अप करने के बारे में बताया जाता है। इसके तहत वे ऊंचे या नीचे सुर से पहले बीच के सुर लगाते हैं। ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी उन्हें अपनी आवाज पर बेहतर नियंत्रण देती है।

किस प्रकार से होता इसका इलाज :-
गांव-कस्बों में स्पीच सेंटर व इसके विशेषज्ञों की मौजूदगी न के बराबर है। कई अभिभावकों के पास जानकारी नहीं है तो कुछ महंगे उपचार के कारण भी डॉक्टर के पास जाने से हिचकते हैं। हालांकि सरकारी हॉस्पिटल व  एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे संगठन इस संबंध में राहत पहुंचाते हैं। कई बार ऐसे मामलों में शिक्षक सबसे पहले माता-पिता को बच्चे से जुड़ी समस्या से अवगत कराते हैं। बच्चे को एक बार थेरेपिस्ट को जरूर दिखाना चाहिए, ताकि समस्या का पता लग सके। यह इसलिए जरूरी है क्योंकि स्पीच से जुड़ी समस्याएं भी कई तरह की होती हैं। अगर बच्चा किसी खास वजह से तुतलाता है और उसका उपचार किसी दूसरे प्रकार के तुतलाने को ध्यान में रखते हुए कर दिया गया, तो सही परिणाम नहीं मिल पाते। घर से दूरी अधिक होने पर डॉक्टर, अभिभावकों को ही कुछ दिन स्पीच थेरेपी की ट्रेनिंग देते हैं। दिल्ली के कई स्पीच थेरेपी सेंटर स्पीच डिसॉर्डर से पीडि़त बच्चों की मांओं को कुछ महीनों के अंतराल में 10-10 दिन की ट्रेनिंग देते हैं। अगर किसी वयस्क को यह समस्या है, तो भी उसे जितना जल्दी हो सके, किसी विशेषज्ञ से जांच करवा लेनी चिाहए

इन बातों का रखें ध्यान
‘धूम्रपान करने या धूम्रपान वाली जगह पर खड़े होने से बचें। धुएं के संपर्क में आने वालों को ज्यादा आसानी से वोकल कॉर्ड्स का कैंसर होता है।
‘एल्कोहल या कैफीन युक्त पेय पदार्थों के सेवन से बचें। इनके सेवन से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और आवाज में खुष्की व रूखापन बढ़ जाता है।
‘बहुत तेज चिल्लाने व शोर वाली जगहों पर बात करने से बचें।
‘श्वास संबंधी व्यायाम करें।
‘अत्याधिक ठंडी और सूखी जगह पर ज्यादा देर न बैठें। इससे लैरिंक्स में कफ जम जाता है।
‘बहुत ज्यादा मिर्च-मसालेदार खाना न खाएं। इससे गले में संक्रमण हो सकता है।
‘अगर बोलने का काम ज्यादा है तो दिन का कुछ समय शांत रहने के लिए नियत करें।
‘कम्प्यूटर के सामने आगे की तरफ झुक कर न बैठें। ऐसा करने से गले की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है।
‘छोटे बच्चों को नियमित 15 से 20 मिनट बोल कर किताब पढ़ने का अभ्यास कराएं।

विशेषज्ञ : डॉ.मुरली सिंह
सीनियर स्पीच थैरेपिसट
जैनेसिस -न्यूरोजन
अपोजिट करोस-रि़वर माँल
रिषभ विहार दिल्ली -110092

Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

IMG 20260711 WA0034
दिल्ली

नई पीढ़ी के लिए ट्रैफिक नियमों की जानकारी जरूरी: बिनय सिंह

July 11, 2026
5.9k
file 00000000dce871fd8b23f62690d59d77
दिल्ली

दिल्ली की दो प्रमुख सड़कों पर क्या है चौड़ीकरण की वास्तविक स्थिति? लोनी रोड पर काम शुरू, मंडोली रोड पर अभी इंतजार

July 10, 2026
5.9k
IMG 20260709 WA0023
दिल्ली

बीजेपी जनकल्याण मंच के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पद भी छोड़ा

July 9, 2026
5.9k
IMG 20260702 WA0021
दिल्ली

जगतपुरी पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस, पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

July 3, 2026
5.9k
WhatsApp Image 2026 06 16 at 1.07.43 PM
दिल्ली

सनातनी विनोद बिंदल की प्रेरणा से विश्व रक्तदाता दिवस पर 62वें रक्तदान शिविर में 305 यूनिट रक्त संग्रहित

June 16, 2026
5.9k
भारत में भीषण गर्मी: 48°C के करीब पहुंचा तापमान, कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट
दिल्ली

भीषण गर्मी से तप रहा भारत: 48°C के करीब पहुंचा पारा, कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी

May 23, 2026
5.9k
IMG 20260519 WA0011
भारत

भाजपा जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शन आर शाह का गुजरात कच्छ प्रवास में भव्य स्वागत

May 19, 2026
5.9k
IMG 20260411 WA0020
क्राइम

“प्रोजेक्ट संगम” के माध्यम से पुलिस-जन संवाद बैठक का आयोजन

April 11, 2026
5.9k
WhatsApp Image 2026 04 03 at 2.37.33 AM
दिल्ली

SHB–MDH Cancer Care Hospital में श्रीहनुमान प्रकटोत्सव पर भंडारा आयोजित, सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच सनातनी विनोद बिंदल ने किया प्रसाद वितरण

April 3, 2026
5.9k
WhatsApp Image 2026 03 28 at 12.22.15 AM
दिल्ली

श्री राम जन्मोत्सव और महाशय धर्मपाल गुलाटी जयंती पर SHB–MDH संस्थानों में भंडारा आयोजित, सनातनी विनोद बिंदल के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

March 28, 2026
5.9k
WhatsApp Image 2026 03 22 at 4.20.22 PM
दिल्ली

पाकुड़ के डॉ. इंद्रजीत घोष को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर डॉक्टरेट की मानद उपाधि और जन कल्याण पुरस्कार से सम्मानित

March 22, 2026
5.9k
add a heading 51
दिल्ली

दिल्ली ब्रिज हादसा: टल गया ‘मौत का तांडव’! पुल गिरने से 1 महिला की मौत, लेकिन 1 घंटे पहले वहां से गुजरे थे सैकड़ों स्कूली छात्र; थर्रा उठे परिजन

March 18, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
4 47

MP के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा ‘क्लास-3’ कर्मचारी का दर्जा? हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, बदल सकती है किस्मत

January 20, 2026
dashehra 310520 b

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021
htet2 91639372

BSEH हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा HTET ऑनलाइन फॉर्म 2020

December 7, 2020
IMG 20260711 WA0034

नई पीढ़ी के लिए ट्रैफिक नियमों की जानकारी जरूरी: बिनय सिंह

July 11, 2026
file 00000000dce871fd8b23f62690d59d77

दिल्ली की दो प्रमुख सड़कों पर क्या है चौड़ीकरण की वास्तविक स्थिति? लोनी रोड पर काम शुरू, मंडोली रोड पर अभी इंतजार

July 10, 2026
IMG 20260709 WA0023

बीजेपी जनकल्याण मंच के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पद भी छोड़ा

July 9, 2026
IMG 20260702 WA0021

जगतपुरी पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस, पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

July 3, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • 92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    9272 shares
    Share 3709 Tweet 2318
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    6793 shares
    Share 2717 Tweet 1698
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5690 shares
    Share 2276 Tweet 1423
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5614 shares
    Share 2246 Tweet 1404
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5485 shares
    Share 2194 Tweet 1371
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

E-Media Corner

  • E-Newspaper
  • E-Magazine

Recent News

IMG 20260711 WA0034

नई पीढ़ी के लिए ट्रैफिक नियमों की जानकारी जरूरी: बिनय सिंह

July 11, 2026
file 00000000dce871fd8b23f62690d59d77

दिल्ली की दो प्रमुख सड़कों पर क्या है चौड़ीकरण की वास्तविक स्थिति? लोनी रोड पर काम शुरू, मंडोली रोड पर अभी इंतजार

July 10, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2025 "Satyam Live - Where Truth Meets Every Story" by Digital Pride.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • सोशल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2025 "Satyam Live - Where Truth Meets Every Story" by Digital Pride.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.