सत्यम् लाइव, २२ मार्च २०२० दिल्ली नॉवल कोरोना के कारण भारतीय रेलवेे ने ३१ मार्च २०२० तक सभी सभी पैसेंजर रेल को बन्द कर दिया है मालगाडी का आवागमन लगा रहेगा। प्राप्त सूचना के अनुसार सुपर फास्ट रेल चलेंगी तथा लोकल सवारी को अब बस या अन्य सेवा का लाभ उठाना पडेगा। भारतीय रेलवे आप सभी से रेल सेवा को देखकर ही यात्रा करने की सलाह दे रहा है। अगर आवश्यक न हो तो कुछ समय के लिये अपनी यात्रा को स्थगित करने का भी अनुरोध करता है। साथ ही यात्रियों को एमएमएस के माध्यम से सूचित किया जा रहा है।





















