• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print and Digital Media Consultancy
Sunday, August 30, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home दिल्ली

Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई ‘अटल कैंटीनों’ का भव्य शुभारंभ

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
February 19, 2026
in दिल्ली
5.5k 111
A A
0
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on TwitterShare on LinkedInShare on Telegram

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को राजधानी में 25 नई अटल कैंटीनों की शुरुआत की. कृष्णा नगर की नर्सरी बस्ती से डिजिटल माध्यम से इन कैंटीनों का उद्घाटन किया गया. इसके साथ ही दिल्ली में अटल कैंटीनों की कुल संख्या बढ़कर 71 हो गई है. उद्घाटन के बाद उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने कैंटीन में बैठकर आम लोगों के साथ भोजन किया.

उपराज्यपाल ने कहा कि यह योजना जरूरतमंदों के लिए लाभकारी साबित हो रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल कैंटीन मेहनतकश और जरूरतमंद लोगों को 5 रुपये में सम्मानजनक व पौष्टिक भोजन देने की पहल है. योजना पारदर्शिता के साथ संचालित हो रही है और यह सरकार के गरीबों के कल्याण व समावेशी विकास के संकल्प का हिस्सा है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता और स्वाद में कोई कमी नहीं होनी चाहिए.

यें भीपढ़ें :-

प्राइवेटाइजेशन से रोजगार समाप्त होगें …….राहुल गॉधी

दिल्ली में स्कूटर-बाइक से हुई राशन की ढुलाई

Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’

दिल्ली सरकार के मंत्री-विधायक थे मौजूद

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, कृष्णा नगर के विधायक डॉ. अनिल गोयल सहित वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे. दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) द्वारा संचालित ये कैंटीनें विशेष रूप से श्रमिक वर्ग और जरूरतमंद नागरिकों को मात्र 5 रुपये में पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराएंगी.

इस अवसर पर उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने कहा कि यह दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण दिन है. 25 नई अटल कैंटीन शुरू होने के बाद अब राजधानी में कुल 71 अटल कैंटीन अलग-अलग जगहों पर चल रही हैं. यहां लोगों को कम कीमत पर साफ और पौष्टिक भोजन मिल रहा है. उन्होंने बताया कि यह पहल पिछले साल 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर शुरू की गई थी. यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों, प्रवासी मजदूरों, बाहर से पढ़ने आए छात्रों, रिक्शा चालकों, सफाई कर्मचारियों, घरेलू सहायकों और मजदूरों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है.

हर थाली पर 25 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है

उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली सरकार हर थाली पर 25 रुपये की सब्सिडी दे रही है ताकि जरूरतमंद लोगों को सम्मान के साथ खाना मिल सके. कैंटीनों में खाने की गुणवत्ता पर नियमित नजर रखी जाती है और साफ-सफाई व पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाता है. उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी टीम को इस पहल के लिए बधाई दी और कहा कि इस योजना को आगे भी इसी तरह सफलतापूर्वक चलाया जाना चाहिए.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अटल कैंटीन उन लोगों के लिए हैं, जो प्रतिदिन कठिन परिश्रम करते हैं. सरकार की जिम्मेदारी है कि उन्हें सस्ती कीमत पर सम्मानजनक और पौष्टिक भोजन मिले. यह योजना केवल खाना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि गरीबों, मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों, निर्माण श्रमिकों और रिक्शा चालकों के जीवन में सम्मान और सुरक्षा का एहसास भी देती है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम कर रही है ताकि कोई भी भूखा न सोए. अटल कैंटीनों में मात्र 5 रुपये में स्वच्छ, पौष्टिक और अच्छा भोजन दिया जा रहा है, जिससे कम आय वाले लोगों को राहत मिल रही है. आने वाले समय में सरकार का लक्ष्य 100 अटल कैंटीन शुरू करने का है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें.

उन्होंने बताया कि कैंटीनों में दाल, चावल, रोटी और सब्जी जैसे संतुलित भोजन परोसे जा रहे हैं. व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु रखने के लिए डिजिटल टोकन सिस्टम और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है. भोजन स्टील की थाली में दिया जाता है और बिलिंग पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड है. समाज की भागीदारी बढ़ाने के लिए अटल कैंटीन का कॉर्पस फंड बनाने का सुझाव भी दिया गया है ताकि समाजसेवी विशेष अवसरों पर भोजन प्रायोजित कर सकें.

20 फरवरी को दिल्ली सरकार का एक वर्ष पूरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 फरवरी को दिल्ली सरकार का एक वर्ष पूरा हो रहा है. जनता के विश्वास से राजधानी में बदलाव आया है और सरकार पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ काम कर रही है. पिछले एक साल में गरीबों और मजदूरों के हित में कई अहम फैसले लिए गए हैं. अटल कैंटीनों की शुरुआत भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो विकसित और समावेशी दिल्ली बनाने की कोशिश का हिस्सा है.

57 दिनों में 14,58,301 लोगों को सस्ता भोजन

इस अवसर पर दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर से शुरू हुई अटल कैंटीन योजना के तहत अब तक 57 दिनों में 14,58,301 लोगों ने केवल 5 रुपये में पौष्टिक भोजन किया है. पिछले 56 दिनों में 46 अटल कैंटीन चल रही थीं, जहां प्रतिदिन औसतन करीब 26 हजार लोगों ने भोजन किया. हर कैंटीन में औसतन 31 हजार से ज्यादा लोगों को भोजन दिया गया है. जल्द ही 25 और नई कैंटीन शुरू की जाएंगी, जिससे रोज करीब 50,000 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को फायदा मिलेगा.

SendShare1875Tweet1172Share328Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

दिल्ली

नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक 50 से अधिक प्रतिभाओं का अभिनंदन

August 24, 2026
5.9k
दिल्ली

वरिष्ठ पत्रकार एम. इकबाल की माताजी नूरजहां का 95 वर्ष की आयु में निधन

August 23, 2026
5.9k
दिल्ली

सावनोत्सव में बही काव्य की फुहार, हरित परिधानों में सजे कवि और साहित्यप्रेमी

August 19, 2026
5.9k
क्राइम

ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भोजपुरी सेवा समिति ने DCP आकांक्षा यादव को सौंपा धन्यवाद ज्ञापन

August 18, 2026
5.9k
दिल्ली

Sanatani Vinod Kumar Bindal ने तीन संस्थानों में फहराया तिरंगा, दिखी राष्ट्रभक्ति

August 18, 2026
5.9k
दिल्ली

जूतों की दुकान से दुनिया के बड़े मंचों तक: गुरु शितांशु चौधरी की संघर्ष और संगीत साधना की प्रेरक कहानी

August 18, 2026
5.9k
दिल्ली

Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में सेवा और सामाजिक सहभागिता को बताया राष्ट्र निर्माण की नींव

August 8, 2026
5.9k
क्राइम

रोहिणी साउथ थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह का हुआ तबादला, सामाजिक संगठनों ने दी भावभीनी विदाई

August 4, 2026
5.9k
दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: संयुक्त कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट उपेंद्र मिश्रा मैदान में, सदस्यों से मांगा समर्थन

August 1, 2026
5.9k
दिल्ली

राष्ट्रीय एकता मंच ने पंडित संतोष मिश्रा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया

July 31, 2026
5.9k
क्राइम

कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस की अपील, कैंप समितियां अतिक्रमण न करें

July 30, 2026
5.9k
क्राइम

कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण

July 29, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

गाजियाबाद के ऋषभांचल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक 50 से अधिक प्रतिभाओं का अभिनंदन

August 24, 2026

आज का राशिफल 30 अगस्त 2026: इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

August 30, 2026

बाढ़ से बेहाल चित्रकूट, घाट से आश्रम तक पानी; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिया जायजा

August 30, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम में किया छड़ी-पूजन

August 29, 2026

नक्सल के साये से विकास की ओर बढ़ा बोंदारी, CM ने ग्रामीणों से की सीधी बात

August 29, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10466 shares
    Share 4186 Tweet 2617
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7010 shares
    Share 2804 Tweet 1753
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5692 shares
    Share 2277 Tweet 1423
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5615 shares
    Share 2246 Tweet 1404
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5492 shares
    Share 2197 Tweet 1373
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

आज का राशिफल 30 अगस्त 2026: इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

August 30, 2026

बाढ़ से बेहाल चित्रकूट, घाट से आश्रम तक पानी; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिया जायजा

August 30, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Print and Digital Media Consultancy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.