भाजपा जनकल्याण मंच के दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विष्णु ग्रीन्स, आर्गन हॉल, जी.टी. रोड, लाल कुआँ में भाजपा जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शन आर. शाह के सम्मान में एक भव्य, ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, शाल एवं पगड़ी पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का गरिमामय स्वागत किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शन आर. शाह के साथ राष्ट्रीय महामंत्री भाविन भाई पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री रमेश भाई महेश्वरी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सनत कुमार प्रजापति का भी पुष्पमाला व पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
इस गौरवशाली अवसर पर किशन मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामजी लाल वैष्णव, किसान मोर्चा प्रदेश सचिव पंकज शर्मा, मेरठ मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव, जिला मंत्री किसान मोर्चा कृष्णपाल सिंह, प्रदेश मंत्री कुबेर दत्त शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, महामंत्री एवं सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अपने ओजस्वी संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शन आर. शाह ने कहा कि भाजपा जनकल्याण मंच केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, जनसेवा और जनविश्वास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में मंच का विस्तार देश के प्रत्येक प्रदेश, प्रत्येक जिले और प्रत्येक बूथ तक किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा सरकार द्वारा गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों को घर-घर तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है। जनसुनवाई, जनसमस्या समाधान और जनसंवाद को सशक्त बनाते हुए अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना ही मंच का मूल उद्देश्य है।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा ने अपने प्रेरक वक्तव्य में कहा कि संगठन में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति से ही परिवर्तन संभव होता है। उन्होंने मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे निरंतर जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए सभी को संगठित, जागरूक और सक्रिय रहने का संदेश दिया। विशेष रूप से मेरठ मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार शर्मा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने इसे अन्य पदाधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
समारोह राष्ट्रसेवा के संकल्प, संगठन विस्तार की दृढ़ इच्छाशक्ति और भाजपा जनकल्याण मंच को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।





















