सत्यम् लाइव, 15 जुलाई 2021, दिल्ली।। आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूल में एडमिशन जो बच्चा लेना चाहता है और अभी तक वो प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहा था उसको किसी भी कारण से प्राइवेट स्कूल वाले टीसी नहीं दे रहे हैं तो वो सीधे सरकारी स्कूलों में एडमिशन करा सकता है। उस बच्चे की टीसी शिक्षा विभाग स्वयं उस स्कूल से लेगा और वो बिना टीसी के एडमिशन ले सकता है।
ये ट्वीट करते हुए शिक्षा मंत्री जी लिखा है कि “अगर दिल्ली में किसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहा बच्चा सरकारी स्कूल में आना चाहता है और उसका प्राइवेट स्कूल फीस या किसी अन्य कारण से उसको TC नहीं दे रहा है तो अब सरकारी स्कूल में उसका एडमिशन बिना TC के भी होगा।”
सुनील शुक्ल





















