सत्यम् लाइव, 1 जून 2021, दिल्ली।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक के बाद सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सेहत सर्वोपरि है ऐसे माहौल में बच्चों को तनाव देना उचित नहीं है। पीएम ने कहा कि बच्चों की जान खतरे में नहीं डाल सकते हैं।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बैठक से पहले ही पीएम से परीक्षा रद्द करने की अपील की थी “12वीं की परीक्षा को लेकर बच्चे और पेरंट्स काफ़ी चिंतित हैं वे चाहते हैं कि बिना वैक्सीनेशन 12वीं की परीक्षा नहीं होनी चाहिए। मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि 12वीं की परीक्षा रद्द की जाए। पिछले प्रदर्शन के आधार पर उनका आंकलन किया जाए।”
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुन: सन्देेश देते हुए कहा हैै कि बहुत ही सन्तोष की बात है कि बच्चों को स्वस्थ रहना हम सबके लिये बहुत आवश्यक है मुझे प्रसन्नता है कि 12वी की परीक्षा कैन्सिल कर दी गयी है।
सुनील शुक्ल





















