सत्यम् लाइव, 9 अक्टूबर 2020, दिल्ली।। आपका दिन अच्छा जाये ऐसी शुभ कामनाएं सदैव ही सभी भारतवासी की रहती हैं परन्तु ये भी महज ही बताना पड रहा है कि देश के तीन राज्यों में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे पहले भूकंप हिमांंचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में आया और फिर दूसरा अरुणांंचल प्रदेश में और तीसरा भूकंप मणिपुर में आया। हिमांचल में भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 रही और समय 2:43 बजे बताया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के बाद अरुणाचल प्रदेश के कामजोंग जिले में भूकंप के झटके लगे। यहां पर यह भूकंप तड़के 3 बजकर 12 मिनट पर आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई। मणिपुर के कामगोंग में सुबह 3:12 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
सुनील शुक्ल
Discover more from Satyam Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.