सत्यम् लाइव, 15 जुलाइ 2021, दिल्ली।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुॅचे जहॉ पीएम मोदी ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया। इस कन्वेंशन सेंटर का निर्माण जापान की मदद से किया गया है इसलिए उन्होंने कहा कि इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने जापान को भूला नहीं सकता हूॅ उनकी तारीफ में अपने दोस्त पूर्व पीएम शिजो आबे को भी याद किया। गौरतलब है कि जापान के सहयोग से काशी में बनाए गए रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 108 रुद्राक्ष का प्रयोग किय गया है। शिवलिंग के आकार की छत के साथ इसके निर्माण में करीब 186 करोड़ रुपये का खर्च हुए हैं। ये इमारत दोनों देशों की दोस्ती और मजबूत करेगा।
काशी तो साक्षात् शिव ही है अब जब पिछले 7 सालों में इतनी सारी विकास परियोजनाओं से काशी का श्रंगार हो रहा है। तो ये श्रृंगार बिना रुद्राक्ष के कैसे पूरा हो सकता था? अब जब ये रुद्राक्ष काशी ने धारण कर लिया है। तो काशी का विकास और ज्यादा चमकेगा और ज्यादा काशी की शोभा बढ़ेगी। बनारस के तो रोम रोम से गीत संगीत और कला झरती है। यहाँ गंगा के घाटों पर कितनी ही कलाएं विकसित हुई हैं। ज्ञान शिखर तक पहुंचा है और मानवता से जुड़े कितने गंभीर चिंतन हुये हैं इसीलिए बनारस गीत संगीत का, धर्म-आध्यात्म का और ज्ञान-विज्ञान का एक बहुत बड़ा ग्लोबल सेंटर बन सकता है।
सुनील शुक्ल





















